फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election results 2022 vote counting start time winners announcement bjp samajwadi party yogi adityanath akhilesh yadav facts about elections in uttar pradesh the final counting will take place on march 10 largest 403 assembly seats in Up

Election Results 2022: वोटों की गिनती कब शुरू होगी, जानें यूपी चुनाव से जुड़े हर सवाल का जवाब

Thu, 10 Mar 2022 05:22 AM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Thu, 10 Mar 2022 05:22 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजनीति में उत्तर प्रदेश काफी अहम है, क्योंकि यहां विधानसभा की 403 सीटें हैं। 100 सदस्यीय विधान परिषद है। वहीं, लोकसभा के 543 में से 80 सदस्य इसी राज्य से चुने जाते हैं। साथ ही, राज्यसभा के 245 में से 31 सांसद यहां से जाते हैं।

विज्ञापन
assembly election results 2022 vote counting start time winners announcement bjp samajwadi party yogi adityanath akhilesh yadav facts about elections in uttar pradesh the final counting will take place on march 10 largest 403 assembly seats in Up
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज (10 मार्च) एलान होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे हमेशा राष्ट्रीय राजनीति पर हावी रहते हैं। चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि माना जाता है रायसीना हिल्स का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। राजनीतिक गलियारों की यह कहावत न तो पहली बार कही जा रही है और न ही आखिरी बार।
विज्ञापन


80 सांसद लोकसभा में भेजने वाले देश के सबसे बड़े प्रदेश को लेकर यह कहावत यूपी चुनाव के लिए हर बार दोहराई जाएगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 403 सदस्य हैं और ये देश की सबसे बड़ी विधानसभा है। लिहाजा यह चुनाव जीतना हर सियासी दल के लिए काफी अहम होता है।
विज्ञापन


यूपी चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां एक साथ हैं।

चुनाव की घोषणा कब हुई?
यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा आठ जनवरी को हुई।

चुनाव कितने चरणों में हुआ?
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान हुआ था। 

1. पहले चरण (10 फरवरी) में एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट पड़े।

कहां- शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा

2. दूसरे चरण (14 फरवरी) में नौ जिलों की 55 सीटों के लिए लड़ाई थी। 

कहां- अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं 
 

assembly election results 2022 vote counting start time winners announcement bjp samajwadi party yogi adityanath akhilesh yadav facts about elections in uttar pradesh the final counting will take place on march 10 largest 403 assembly seats in Up
उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के साथ पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का समापन हो गया। - फोटो : अमर उजाला
3.तीसरे चरण (20 फरवरी) में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले गए। 

कहां-हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा

4.चौथे चरण (23 फरवरी) में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। 

कहां- पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, उन्नाव, लखनऊ रायबरेली, बांदा और फतेहपुर 

5.पांचवें चरण (27 फरवरी) में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। 

कहां- अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, श्रावस्ती और सुल्तानपुर 

6.छठे चरण (तीन मार्च) में चरण में 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर वोट डाले गए। 

कहां- बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया 

7.सातवें और अंतिम चरण (सात मार्च) के लिए नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान हुआ। 

कहां- आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही
 

assembly election results 2022 vote counting start time winners announcement bjp samajwadi party yogi adityanath akhilesh yadav facts about elections in uttar pradesh the final counting will take place on march 10 largest 403 assembly seats in Up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
नतीजे कब आएंगे? 
अब लोगों को गुरुवार को नतीजों के आने का इंतजार है। मतदान केंद्रों पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वोटों की गिनती कब से शुरू होगी?
वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।

एग्जिट पोल में क्या बताया गया?
आखिरी चरण में मतदान संपन्न होने के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत दिखाया गया है।

कितनी हॉट सीटें?
हर चरण को मिला लें तो करीब 50 से 60 सीटें हॉट हैं, यानि इन पर जनता की सबसे ज्यादा नजर है। 

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

किन नेताओं पर नजर?
वोटों की गिनती शुरू होते ही भाजपा से योगी आदित्यनाथ  केशव प्रसाद मौर्य  एसपी सिंह बघेल, श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संगीत सोम की सीटों पर नजर बनी रहेगी।

वहीं सपा नेताओं की बात करें तो अखिलेश यादव,  मोहम्मद आजम खान  अब्दुल्ला आजम, स्वामी प्रसाद मौर्य  दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी, ओम प्रकाश राजभर की सीटों पर नतीजों का इंतजार बना रहेगा।
 
विज्ञापन

assembly election results 2022 vote counting start time winners announcement bjp samajwadi party yogi adityanath akhilesh yadav facts about elections in uttar pradesh the final counting will take place on march 10 largest 403 assembly seats in Up
पीएम मोदी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
किसने कितनी ताकत झोंकी?

पीएम नरेंद्र मोदी-
यूपी में 28 मैदानी और वर्चुअल रैलियां की, जबकि 2017 में 24 जनसभाएं की थीं।

अमित शाह
यूपी में 62 रैलियां और रोड शो, 2017 में 153 रैली की थी।

योगी आदित्यनाथ
यूपी में 207 चुनावी रैलियां और रोड शो किए। 2017 में 85 जनसभाएं की थीं।

अखिलेश यादव
यूपी में 150 से ज्यादा रैलियां-रोड शो किए, जबकि पिछले चुनाव में 205 रैलियां की थीं।

मायावती
बसपा सुप्रीमो ने यूपी में 20 रैलियां की जबकि 2017 में 50 की थीं। 

प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में 115 जनसभाएं और रोड शो किए। इस बार काफी सक्रिय रहीं।

assembly election results 2022 vote counting start time winners announcement bjp samajwadi party yogi adityanath akhilesh yadav facts about elections in uttar pradesh the final counting will take place on march 10 largest 403 assembly seats in Up
योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी, मायावती और अखिलेश यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बयान जो चर्चा में रहे

नरेंद्र मोदी-28 फरवरी महाराजगंज

घोर परिवारवादी कभी भी भारत को समर्थ, यूपी को सश्कत नहीं बना सकते। समर्थ देश, सशक्त यूपी के लिए वोट करें।

योगी आदित्यनाथ- 30 जनवरी को पश्चिमी यूपी में
ये गर्मी जो अभी कैराना में कुछ जगह दिखाई दे रही है मैं उसे शांत कर दूंगा। मैं मई की गर्मी में भी शिमला बना देता हूं।

अखिलेश यादव-23 फरवरी पश्चिमी यूपी में
मुख्यमंत्री बाबा क पास केबल बुल और बुलडोजर है। सपा सरकार बनते ही बाबा के साथ दोनों गायब हो जाएंगे।

प्रियंका गांधी-13 फरवरी सीएम योगी की टिप्पणी के जवाब में 
मैं अपने भाई के लिए जान दे सकती हूं और मेरा भाई भी मेरे लिए जान दे सकता है तो विवाद क्यों?

बड़े मुद्दे जो छाए रहे  
बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, किसान आंदोलन और आवारा पशु
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed