फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2022: Sugarcane farmers will decide fate of candidates in 55 seats of UP voting Today all seats of Uttarakhand and Goa

Assembly Elections 2022: यूपी की 55 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे गन्ना किसान, गोवा-उत्तराखंड में भी आज भाजपा की परीक्षा

Mon, 14 Feb 2022 02:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, लखनऊ/देहरादून/पणजी।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, लखनऊ/देहरादून/पणजी। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Feb 2022 02:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों के साथ-साथ गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा को दोनों जगहों पर कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) से भी चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
Assembly Election 2022: Sugarcane farmers will decide fate of candidates in 55 seats of UP voting Today all seats of Uttarakhand and Goa
पीएम मोदी, प्रियंका गांधी, सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। यह इलाका गन्ने की खेती के लिए जाना जाता है और गन्ने के भुगतान का मसला इस इलाके में अहम चुनावी मुद्दा है। इस गन्ना बेल्ट में करीब 35 लाख किसान हैं और इस बार 23.08 लाख हेक्टेयर में गन्ना बोया गया है जबकि 2020-21 में 23.07 लाख हेक्टेयर पर गन्ने की खेती थी। 

विज्ञापन


इस चरण में 586 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। करीब दो करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच है। इन 55 सीटों में से नौ सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। बरेली में 70 फीसदी, मुरादाबाद में करीब 60, बदायूं में 40, बिजनौर में 50 फीसदी से अधिक और रामपुर में 45 प्रतिशत से अधिक गन्ना किसान हैं। वहीं संभल में 35, सहारनपुर और अमरोहा में 65 व 60 फीसदी और शाहजहांपुर में 35 फीसदी गन्ना किसान हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश में गन्ने की अर्थव्यवस्था 40,000 करोड़
मौजूदा समय में प्रदेश की गन्ना अर्थव्यवस्था करीब 40,000 करोड़ रुपये की है। प्रदेश में अच्छी गुणवत्ता वाले गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि थोड़े खराब का भाव 340 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 सीटों पर जीत दर्ज की थी भाजपा ने
2017 के विधानसभा चुनाव में 55 में से 38 पर भाजपा का परचम लहराया था जबकि सपा के हिस्से में 15 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता, गुलाब देवी, सपा के आजम खान, अब्दुल्ला आजम, धरम सिंह सैनी, सुप्रिया एरोन, अपना दल एस से हैदर अली खान, कांग्रेस के नवाब काजिम अली खान। 

मुस्लिम प्रभाव
इन 55 में 40 सीटों पर मुस्लिम मतदाता प्रभावी संख्या में हैं। सहारनपुर में 42 फीसदी, मुरादाबाद में 47, बिजनौर में 43, अमरोहा में 41, रामपुर में सबसे ज्यादा 51 और बरेली में करीब 35 फीसदी मुस्लिम आबादी है।

योगी और मोदी वैक्सीन को मिले वोट : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ने सपा शासनकाल में सबसे अधिक दंगे देखे हैं और सिर्फ भाजपा सरकार ने इन दंगों पर नियंत्रण रखा। उन्होंनेे कहा कि चूंकि कोविड वैक्सीन ने कोरोना की तीसरी लहर में लोगों की जान बचाई इसलिए वोट भी योगी और मोदी वैक्सीन को मिलना चाहिए।

एकरंगी सोच वाले शाहों का पसीना छूटा : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा गठबंधन के मिल रहे बहुरंगी जनसमर्थन को देखकर एकरंगी सोच वाले शाहों का पसीना छूट गया है। अखिलेश ने शाहजहांपुर में प्रचार करते हुए कहा कि यहां मतदाता स्टेडियम के पार जाने वाला सुपर सिक्सर मारने जा रहे हैं।

गोवा-उत्तराखंड में भी आज भाजपा की परीक्षा

गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा को दोनों जगहों पर कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) से भी चुनौती मिल रही है। यूं तो दोनों राज्यों का मिजाज जुदा है, एक समुद्री तो दूसरा पहाड़ी। लेकिन एक बात समान है, दोनों राज्यों में स्थानीय भाजपा सरकारों के साथ मोदी सरकार की नीतियों की भी परीक्षा होनी है। 

गोवा की 40 सीटों पर 11 लाख वोटर 301 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, एनसीपी और शिवसेना के अलावा तृणमूल कांग्रेस के अलावा कई छोटी पार्टियां मैदान में हैं। वहीं, उत्तराखंड में 81 लाख मतदाता 632 प्रत्याशियों में से 70 को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। दोनों राज्य पारंपरिक रूप से कांग्रेस और भाजपा के रूप में दो दलीय राजनीति को बढ़ावा देते रहे हैं लेकिन पिछले चुनाव में गोवा में स्थिति बदली थी। इस बार आप समेत अन्य छोटे दल और दमखम से मैदान में हैं। उत्तराखंड में मतदान 7 की बजाय 8 बजे शुरू होगा और 6 बजे समाप्त होगा। 

100 महिला मतदान केंद्र
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए हर राज्य में करीब 100 पूर्ण रूप से महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन्हें सखी नाम दिया गया है। कुछ मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा प्रबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed