फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election 2021, Voting precentage in west bengal, assam, tamilnadu, keral and puducherry

विधानसभा चुनाव : बंगाल समेत पांच राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, जानिए कहां कितना हुआ मतदान

Tue, 06 Apr 2021 10:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Assembly election 2021, Voting precentage in west bengal, assam, tamilnadu, keral and puducherry
मतदान केंद्र पर महिलाएं - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में छिटपुट हिंसा के बीच मंगलवार को लोगों ने बंपर वोटिंग की। चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 77.68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं असम में 82.39 फीसदी, केरल में 71.73 फीसदी, तमिलनाडु में 67.93 फीसदी और पुडुचेरी में 81.64 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि तमिलनाडु, केरल , पुडुचेरी और असम में सभी सीटों पर आज वोटिंग समाप्त हो गई है। इन सभी राज्यों के नागरिकों को दो मई के दिन परिणाम का इंतजार है। असम में तीसरे व अंतिम चरण के लिए 40 और तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी के लिए एकमात्र चरण में क्रमश: 234, 140 और 30 सीटों पर मतदान कराया गया।  

विज्ञापन


 वहीं बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव में तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटों पर कुल 205 प्रत्याशी मैदान में रहे। हावड़ा की सात, हुगली की आठ और दक्षिण 24 परगना जिले की 16 सीटों पर मतदान हुए। वहीं कुछ इलाकों से छिटपुट हिंसा की भी खबरें सामने आईं हैं। बंगाल में हुगली जिले के गोघाट में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


बंगाल में उम्मीदवारों पर हमला
बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा की कुछ घटनाएं हुईं। आरमबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ। सुजाता ने कहा कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। टीएमसी उम्मीदवार का कहना है कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उनपर हमला किया। इससे पहले सुजाता ने कहा कि बीती रात भाजपा के गुंडों ने महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया। वहीं, सुजाता ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 45 पर लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया लेकिन वोट भाजपा में जा रहा है। इसके अलावा अरांडी में हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत
तमिलनाडु में भी शिकायतों का दौर जारी रहा। तमिलनाडु में ही एआईएडीएमके की ओर से डीएमके नेता उदयनिधि के खिलाफ शिकायत की गई। उनपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने वोटिंग के दौरान शर्ट पर अपनी पार्टी का बैज लगा रखा था।  

भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत
डीएमके ने भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर पर उनकी कार में उस समय भाजपा का झंडा लगे होने की शिकायत की जिस समय वह अपना वोट डालने गई थीं।  

कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने किया मतदान 
कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मतदान के लिए शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच एक घंटे का समय निर्धारित किया है।


केरल में भाजपा-सीपीआईएम कार्यकर्ताओं में झड़प
केरल में वोटिंग के दौरान ग्रामीण तिरुवनंतपुरम में सीपीआई (एम) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि उनके एक एजेंट पर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed