फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल: असम में बोले अमित शाह- पूरे देश में बिखरी हुई पार्टी है कांग्रेस

Fri, 26 Mar 2021 11:26 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Mar 2021 11:26 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर बयानों के तीर चला रहे हैं। उधर, पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के लिए मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। बुधवार को बंगाल में अमित शाह, ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं। यहां पढ़ें पांचों राज्यों के चुनाव संबंधित पूरा अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly election 2021 live updates: west bengal assam tamil nadu kerala puducherry in hindi news all updates
अमित शाह - फोटो : ani

लाइव अपडेट

10:07 PM, 26-Mar-2021

भाजपा ने कार्यकर्ता की कथित हत्या की शिकायत की

मिदनापुर में टीएमसी द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।
09:05 PM, 26-Mar-2021

द्रमुक और कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को खारिज करें: नड्डा

तमिलनाडु में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को द्रमुक और उसकी मुख्य सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘वंशवाद की राजनीति’ करने के लिए दोनों पार्टियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी की विकास की पहल को आगे बढ़ाना चाहिए और द्रमुक तथा कांग्रेस की ‘वंशवाद’ की राजनीति को खारिज करना चाहिए।
विज्ञापन
07:23 PM, 26-Mar-2021

एग्जिट पर आयोग ने लगाई रोक

चुनाव आयोग ने 27 मार्च 2021 को सुबह 7 बजे से लेकर 29 अप्रैल 2021 शाम 7.30 बजे के बीच की अवधि में एग्जिट पोल दिखाने या प्रकाशित करने रोक लगा दी है।



 
07:19 PM, 26-Mar-2021

असम के युवाओं को देंगे रोजगार : शाह

असम के सिलचर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने भारत के आजादी के 75 साल पूरे करने के मौके पर प्रदेश के 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और 8 लाख युवाओं को प्राइवेट जॉब सुनिश्चित करने का फैसला किया है। हमने चाय बागानों के श्रमिकों के दैनिक वेतन को बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है।
07:12 PM, 26-Mar-2021

बंगाल : पोलिंग पार्टियां रवाना

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए झारग्राम में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपीएटी लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। 



 
06:56 PM, 26-Mar-2021

सुवेंदु ने भी आयोग को लिखा पत्र

नंदीग्राम के बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हल्दिया के अतिरिक्त एसपी पार्थ घोष, हल्दिया के एसडीपीओ बरुणबैद्य और नंदीग्राम पुलिस स्टेशन के कुछ अन्य अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:35 PM, 26-Mar-2021

टीएमसी ने आयोग को लिखा पत्र

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि भगबानपुर, खेजुरी, एगरा, रामनगर में अतिरिक्त सीएपीएफ की तैनाती करने और नंदीग्राम में सुवेन्दु अधकारी पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाया है।
06:32 PM, 26-Mar-2021

कांग्रेस पार्टी के नेता असम में पर्यटन के लिए आते हैं : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने असम के सिलचर में कहा कि हमने असम को आंदोलन मुक्त बना दिया। पिछले 5 साल में असम में कोई बड़ा आंदोलन हुआ है क्या? आतंकवाद समाप्त हुआ है। 2000 से ज्यादा आतंकवादियों ने मुख्यधारा में आना पसंद किया है। असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है।

कांग्रेस पार्टी के 2 नेता ये भाई-बहन असम में पर्यटन के लिए आते हैं। राहुल बाबा को देखा है या नहीं? अभी चाय बागान में पत्ती नहीं बैठी हैं और प्रियंका जी पत्ती तोड़ने के लिए फोटो सेशन करा रही हैं। प्रियंका गांधी असम में जाती है तो गमछे पर 'नो सीएए' लिखती हैं और यहां आती हैं तो गमछा साफ सुथरा हो जाता है। मैं आश्वस्त करता हूं कि जो शरणार्थी यहां आए हैं उन्हें नागरिकता मिलेगी और घुसपैठियों को निकालने का काम होगा। राहुल गांधी का कहना है कि बदरुद्दीन अजमल असम का प्रतीक है। अगर बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस की सरकार बनती है, तो एक बार फिर घुसपैठिए असम के युवाओं का रोजगार छीनना शुरू कर देंगे। 
06:28 PM, 26-Mar-2021

करीम ने लिखा आयोग को पत्र

केरल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव पर रोक के फैसले को वापस लेने के लिए सीपीआई (एम) के नेता एलाराम करीम ने चुनाव आयोग को पत्र लिख है।
06:25 PM, 26-Mar-2021

केवल दाढ़ी बढ़ रही है : ममता

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि औद्योगिक विकास की गति रुक गई है। केवल उनकी (पीएम नरेंद्र मोदी) की दाढ़ी बढ़ रही है। कभी-कभी वह खुद को स्वामी विवेकानंद कहते हैं और कभी-कभी अपने नाम के बाद स्टेडियम का नाम बदल देते हैं। उनके दिमाग में कुछ गड़बड़ है। ऐसा लगता है कि उनका पेंच ढीला है। 




 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed