फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live : कैलाश विजयवर्गीय बोले- ममता दीदी बेनकाब हो गईं, उनका ये नाटक बहुत दिन तक नहीं चलेगा

Sun, 14 Mar 2021 06:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 06:49 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी जान से लगीं हुईं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित हमले में घायल होने के बाद पहली बार व्हील चेयर पर बैठकर रोड शो किया। इसके बाद कोलकाता में एक सभा भी करेंगी। यहां जानें चुनाव से जुड़ी हर एक अपडेट... 
 

विज्ञापन
Assembly Election 2021 Live update Mamata Banerjee To Lead Roadshow In Wheelchair Amit shah assam west bengal  Rajnath singh rally
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:38 PM, 14-Mar-2021

ममता दीदी बेनकाब हो गईंः कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि उनका ये नाटक बहुत दिन नहीं चलेगा। लोग ममता जी को पहचान गए हैं कि उन्होंने 10 साल क्या किया और अभी वो क्या कर रही हैं?जिस सहानुभूति को प्राप्त करने के लिए उन्होंने ये नाटक रचा है वो बेनकाब हो गया है और आने वाला समय बताएगा कि ममता जी कहां रहेंगी।
05:36 PM, 14-Mar-2021

बंगाल भाजपा ने कहा- ममता की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक हो

पश्चिम बंगाल भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक हो। भाजपा ने पत्र में लिखा कि सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए ताकि आगे जनता और मतदाता भ्रम में न आए।
विज्ञापन
05:24 PM, 14-Mar-2021

ममता बनर्जी पर कोई हमला नहींः जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि देश की जनता जान गई है कि ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं हुआ। वहीं इस पर चुनाव आयोग ने भी आज ये घोषणा कर दी कि उनपर कोई हमला नहीं हुआ है यह सिर्फ एक दुर्घटना थी।
 
05:22 PM, 14-Mar-2021

केरल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की

 केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यहां पढे़ं पूरी लिस्ट...



 
04:00 PM, 14-Mar-2021

पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी. कन्नन भाजपा में शामिल

पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी. कन्नन अपने बेटे विघ्नेश के साथ रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 
03:38 PM, 14-Mar-2021

घायल बाघ और भी खतरनाक हो जाता है- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि घायल बाघ और भी खतरनाक हो जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में कई हमलों का सामना किया है, लेकिन कभी सिर नहीं झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 14-Mar-2021

हजारा पहुंचीं ममता बनर्जी

 रोड शो करते हुए सीएम ममता बनर्जी हजारा पहुंच गई हैं। मंच पर पहुंच कर ममता ने कहा कि लोकतंत्र पर हमले से बड़ा कोई दर्द नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में काफी चोटें खाई हैं। लेकिन बंगाल के लोगों के दर्द से ज्यादा मेरा दर्द नहीं है। ममता ने कहा कि नंदीग्राम में लोगों को सलाम करती हूं। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे पैर में चोट भले लगी है लेकिन पूरे राज्य का दौरा करूंगी।
03:13 PM, 14-Mar-2021

लोकतंत्र पर हमले से बड़ा कोई दर्द नहीं

रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र पर हमले से बड़ा कोई दर्द नहीं, मैंने जीवन में काफी चोटें खाईं हैं।
02:17 PM, 14-Mar-2021

हजारा में रैली को करेंगी संबोधित

कोलकाता : गांधी मूर्ति से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्हील येचर पर ही रोड शो कर रही हैं। वहीं हजारा में एक रैली में संबोधित करेंगी।

 

 
02:10 PM, 14-Mar-2021

रोड शो कर रही हैं ममता

ममता ने ट्वीट किया, 'हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे। मैं अभी भी बहुत दर्द में हूं, लेकिन उससे ज्यादा मुझे अपने लोगों का दर्द महसूस हो रहा है। अपने राज्य की रक्षा की लड़ाई में हमें बहुत नुकसान हुआ है और आगे भी हम किसी भी तरह की तकलीफ उठाने को तैयार हैं, लेकिन हम अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। किसी के सामने झुकेंगे नहीं।'

 



 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed