फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2021 : Amit Shah to address rallies in Assam, West Bengal

विधानसभा चुनाव: अमित शाह रविवार को असम और सोमवार को बंगाल में भरेंगे हुंकार

Sat, 13 Mar 2021 07:35 PM IST
योगेश साहू एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 13 Mar 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2021 : Amit Shah to address rallies in Assam, West Bengal
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार को असम और सोमवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वह जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों ने कहा कि शाह रविवार को असम के मार्गरीटा और नाजिरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बंगाल रवाना हो जाएंगे और शाम के समय खड़गपुर में रोड शो करेंगे। सोमवार को शाह पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और रानीबंद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और फिर गुवाहाटी रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी के उन 129 कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जो बीते पांच साल में कथित रूप से राजनीतिक हिंसा में मारे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हिंसा के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताती रही है। सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता आने वाले दिनों और सप्ताहों में छोटे-छोटे समूहों में इन परिवारों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने कहा कि शाह पार्टी के 86 मृत कार्यकर्ताओं के परिवारों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे जबकि नड्डा शेष परिवारों से मिलेंगे।

असम चुनाव: राजनाथ सिंह रविवार से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह की इनमें से दो रैलियां गोहपुर में चाय बागानों में होगी। गोहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है, जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed