फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election 2021, aggressive election campaign of the tmc

विधानसभा चुनाव : तृणमूल कांग्रेस के आक्रामक चुनाव प्रचार ने बढ़ाई विपक्षी दलों की परेशानी

Sun, 14 Mar 2021 04:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 04:06 AM IST
विज्ञापन
Assembly election 2021, aggressive election campaign of the tmc
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में बढ़त हासिल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आक्रामक चुनाव प्रचार का पैंतरा अपनाया है। इसकी बानगी दक्षिण कोलकाता में लगे हुए टीएमसी के बैनर पोस्टर और पटरी पर सजी टीएमसी के बैनर पोस्टर वाली दुकानों को देखकर सहज लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस, भाजपा और वामदलों ने ममता की इस कवायद को टीएमसी की गुंडागर्दी करार देते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव की तरह ही टीएमसी इस तरह का प्रचार कर चुनाव को हाईजैक कर लेना चाहती हैं।
विज्ञापन


टीएमसी नेता विवेक अग्रवाल का कहना है कि आक्रामक चुनाव सदैव उनकी पार्टी की पहचान रहा है। वह किसी अन्य पार्टी को प्रचार करने से नहीं रोक रहे हैं। बल्कि इस प्रचार की सहायता से अपने कार्यकर्ताओं को माध्यम बनाकर जन-जन तक पहुंचने की कवायद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएमसी के सघन प्रचार का ही नतीजा है कि भाजपा समेत अन्य पार्टियों के तमाम प्रचार के बाद भी टीएमसी प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। टीएमसी ने प्रचार के लिए बैनर पोस्टर से हर इलाके को पाट देने के अलावा घर-घर जाकर प्रचार करने की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।

टीएमसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने अपने इलाके में अन्य दलों के प्रचार प्रसार को हतोत्साहित भी करें।

वहीं भाजपा सांसद जगन नाथ सरकार ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अब ममता सरकार की विदाई का मन बना लिया है। ऐसे में अब ममता सरकार चाहे आक्रामक प्रचार का रुख अपनाए या वह हिंसा को बढ़ावा दे, जनता उनको वोट देने वाली नहीं है।

उनके अनुसार, जिस तरह का माहौल ममता सरकार ने पैदा किया है, उससे यही लगता है कि सरकार साम दाम दंड अर्थ भेद अपनाकर किसी भी कीमत पर चुनाव में बढ़त बनाना चाहती है।


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कोई भी पार्टी चुनाव में अपनी दादागिरी दिखाती है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। जो भी पार्टी चुनाव लड़ती है, उसे प्रचार का हक है। यदि इसमें कोई अड़चन लगाता है तो यह चिंता का विषय है। अगर टीएमसी ऐसा करती है तो यह ठीक नहीं है। यदि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed