{"_id":"5be912d5bdec22698c6e4f12","slug":"assembly-election-2018-live-updates-vidhan-sabha-chunav-12-november-2018-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 नवंबर 2018: 5 राज्यों की चुनावी हलचल, छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
12 नवंबर 2018: 5 राज्यों की चुनावी हलचल, छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का दौरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Election 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ में मौजूद रहने वाले हैं। शाह आज तीन रैलियां कर रहे हैं। शिवनीनारायण, पाटन और अभनपुर तीनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा है।
विज्ञापन
बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी
छत्तीसगढ़ में आज 18 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे चरण के तहत आने वाली बिलासपुर सीट के लिए प्रचार करेंगे। मोदी की जनसभा करीब 11.45 बजे होगी। वो विमान से रायपुर पहुंचकर हेलिकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। लासपुर क्षेत्र में मोदी,करीब 12.30 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। यहां के कार्यक्रम के बाद मोदी वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी कल बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/N3vVwOnClP
विज्ञापन विज्ञापन— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 11, 2018
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ में मौजूद रहने वाले हैं। शाह आज तीन रैलियां कर रहे हैं। शिवनीनारायण, पाटन और अभनपुर तीनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा है।