{"_id":"5be658aebdec2269827d5304","slug":"assembly-election-2018-live-updates-vidhan-sabha-chunav-10-november-2018-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 नवंबर 2018: 5 राज्यों की चुनावी हलचल, छत्तीसगढ़ में शाह-राहुल का दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 नवंबर 2018: 5 राज्यों की चुनावी हलचल, छत्तीसगढ़ में शाह-राहुल का दौरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
आज कहां है चुनावी हलचल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुर्ग जिले में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करती दिखाई देंगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार कार्यक्रम रखे गए हैं। वो लोरमी, मुंगेली, साजा और कर्वधा में प्रचार की कमान संभालेंगे। स्टार प्रचारक के तौर पर बाबुल सुप्रियो भी नारायणपुर और कांकेर में भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में प्रचार के आखिरी दिन दिग्गजों का जमावड़ा
छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में आज प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने अपने कुछ सबसे बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। प्रचार की अगुवाई खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के हाथ में है। सुबह 11.30 बजे शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र को जनता के सामने रखा। इसके अलावा गांधी मैदान, राजिम और राजनांदगांव में भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
.@BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जी के आज छत्तीसगढ़ में चुनावी कार्यक्रम। लाइव देखें https://t.co/NCoyygPipc पर। pic.twitter.com/6bvbdoI7Yj
विज्ञापन विज्ञापन— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुर्ग जिले में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करती दिखाई देंगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार कार्यक्रम रखे गए हैं। वो लोरमी, मुंगेली, साजा और कर्वधा में प्रचार की कमान संभालेंगे। स्टार प्रचारक के तौर पर बाबुल सुप्रियो भी नारायणपुर और कांकेर में भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।