फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2018 live and updates of 01 December 2018

1 दिसंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Sat, 01 Dec 2018 10:25 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
assembly election 2018 live and updates of 01 December 2018
सत्ता का सेमीफाइनल
पांच चुनावी राज्यों में से तीन में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सिर्फ राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होना है। राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- राजस्थान में फलौदी में अमित शाह की रैली, कहा- राहुल गांधी दिन में सपने देख रहे हैं। 
 


-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोटा रैली में कहा- अगर कांग्रेस राम मंदिर का विरोध नहीं करती को कपिल सिब्बल में अदालत में क्यो हलफनामा दिया था कि राम जन्मभूमि मामले पर सुनवाई 2019 के बाद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मध्यप्रदेश के अनूपपुर में मौहरी मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान हो रहा है। यहां सुबह आठ बजे से ही वोट डालने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। यहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे प्रदेश में मौहरी ही इकलौता मतदान केंद्र हैं जहां दोबारा मतदान हो रहा है। 

-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर। उदयपुर में युवाओं-व्यापारियों के साथ संवाद किया। इसके बाद वह भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि गांधी के साथ इस दौरान कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी रहेंगे। 
 


-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज राजस्थान के फलौदी, बालोतरा और बायतु में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और इसके बाद बाड़मेर में एक रोड शो करेंगे। अमित शाह शुक्रवार को भी राजस्थान में थे और नागौर सहित कई जगहों पर रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा उन्होंने श्रीगंगानगर में बड़ा रोड शो भी किया था।


-गुलाबचंद कटारिया ने कहा, हम छोटी छोटी जातियां आई थीं जो हिंदुस्तान की आबादी का एक फीसदी ही हैं, तो क्या हम अल्पसंख्यक हैं? हमारा तो कहीं नाम नहीं है। आप अल्पसंख्यक का मतलब केवल मुसलमानों से ही क्यों समझते हैं? 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed