{"_id":"5bc00758bdec2250277754f6","slug":"assembly-election-2018-live-and-updates-12-october-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
12 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Election 2018
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
विज्ञापन
- राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि महिलाएं आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगी और भारतीय जनता पार्टी को वापस सत्ता में लाएंगी। राज्य में 7 दिसंबर को मतदान होना है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वसुंधरा राजे की मां विजयराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन विजय संकल्प में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव महिलाओं से संबंध रखता है.
विज्ञापन
- उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और सचिन पायलट की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें दोनों नेताओं ने मतदाता सूची का मसौदा टेक्स्ट फॉर्मेट में उपलब्ध कराने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की थी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा था कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह हर चुनाव क्षेत्र में 10 फीसदी मतदान केंद्रों में ईवीएम में डाले गए वोटों का मिलान वीवीपीएटी पर्चियों से औचक तौर पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Voter list matter: Supreme Court dismisses Kamal Nath's and Sachin Pilot's petitions seeking a direction to the Election Commission with respect to the upcoming Madhya Pradesh and Rajasthan State assembly elections.
— ANI (@ANI) October 12, 2018
- छत्तीसगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बिलासपुर में सभा करेंगे। वे अंबिकापुर होते हुए बिलासपुर पहुंचेंगे। पहले अंबिकापुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को कला केंद्र मैदान में संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में संभागीय बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) और एसपीजी सभा स्थल की सुरक्षा में मुस्तैद है।
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
बूथ कार्यकर्ताओं को आईकार्ड जारी किया जा रहा है। बगैर कार्ड के कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
शाह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह भी गुस्र्वार को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां दो दिन रुकेंगे। बिलासपुर के कार्यक्रम के बाद 13 अक्टूबर को अमित शाह के साथ वे भी हेलिकाप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे ।
जिला भाजपा ने अमित शाह, सीएम डॉ. सिंह, अनिल जैन और सौदान सिंह एक निजी होटल और छत्तीसगढ़ भवन में रुकेंगे।