फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election 2018: slogans play vital role in elections

चुनावी नारे भी तय कर देते हैं नतीजे, 2014 चुनाव में हुआ था कमाल

Sun, 21 Oct 2018 11:48 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Assembly election 2018: slogans play vital role in elections
Narendra Modi, Amit Shah, BJP
स्लोगन यानि नारे चुनाव की पहचान माने जाते हैं। चुनाव के दौरान एक से बढ़कर एक नारे गढ़े जाते हैं जो कई बार जनमानस पर अपना असर भी छोड़ जाते हैं। कई बार नारे किसी पार्टी की सरकार भी बना देते हैं। याद कीजिए 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा का नारा- अबकी बार मोदी सरकार और अच्छे दिन आएंगे। ये दोनों नारे लोगों की जुबान पर चढ़े हुए थे।   
विज्ञापन

 
चुनाव वाले पांच राज्यों में सबसे बड़े राज्य मध्यप्रदेश की बात करें तो इस बार अभी तक कोई प्रभावी नारा सुनाई नहीं पड़ा है। विभिन्न दलों की ओर से ऐसे नारे का इंतजार है जो जनता को लुभा सके और मतदाताओं को अपनी ओर खींच सके।  
विज्ञापन


1996 का नारा अबकी बारी, अटल बिहारी और 2014 के नारे- अबकी बार, मोदी सरकार और अच्छे दिन आएंगे अब भी आम आदमी को लुभाते हैं। खासतौर पर अच्छे दिन आएंगे का नारा तो विदेशों में भी लोकप्रिय हुआ था। 2014 में इन नारे ने भाजपा के लिए कैसा असर किया इसका नतीजा सब देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कुछ नारे इन दिनों चल रहे हैं, हालांकि इनका असर पुराने नारों जैसा तो नहीं है लेकिन कुछ लुभावना जरूर है। भाजपा ने नारा दिया है- अबकी बार 200 पार। बाकी पार्टियों के लिए इसके जवाब में नारा लाना चुनौती है। इसी तरह और भी नारे बनाए गए हैं। हर बार, भाजपा सरकार। युवाओं का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश। लेकिन इनमें 1996 और 2014 जैसा जादू नजर नहीं आता है। 


कांग्रेस ने एक नारा दिया है- किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और प्रदेश से बीजेपी साफ। थोड़ा बड़ा है लेकिन प्रभावी नजर आता है। कांग्रेस की ओर से दिया गया स्लोगन, क्योंकि यहां भाजपा है....भी खूब चल रहा है। पहली बार मैदान में उतर रही सपाक्स का नारा है- जय जय सपाक्स, घर-घर सपाक्स। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed