{"_id":"57621abf4f1c1b847c11c8e8","slug":"assaulting-the-chinese-soldiers-incursions-in-arunachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों से की हाथापाई, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीमा पर चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों से की हाथापाई, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एजेंसी/नई दिल्ली, कोलकाता
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में पिछले वृहस्पतिवार को चीनी सैनिकों के चार विभिन्न बोर्डर प्वाइंट से भारतीय क्षेत्र में घुसने के कारण दोनों देश की सेना के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल के यांगत्से इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शकर टिक्री में यह घटना घटी।
चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक दावा कर रहे थे कि यह इलाका उनका है। इस इलाके की सुरक्षा में भारतीय सेना तैनात है। इसकी सूचना मिलते ही सेना ने इलाके को घेर लिया। भारतीय जवान पीएलए के सैनिकों को एलएसी पार करने से रोकने के लिए मुस्तैद हो गए।
उन्होंने बताया कि पीएलए के 215 सैनिकों ने शकर टिक्री में घुसने की कोशिश की और उसी वक्त 20-20 सैनिक थांग ला और मेरा गैर में घुस गए। इतना ही नहीं 21 जवान यांकी-1 में घुस गए। उन्होंने बताया कि सामान्य बैनर ड्रील के दौरान पीएलए के सैनिक आक्रामक रवैया अपनाने लगे और उन्होंने भारतीय जवानों से धक्का-मुक्की करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जवानों ने भी तुरंत उन्हें जवाब दिया

पूर्वी कमान के प्रमुख ने लिया सुरक्षा का जायजा
पीएलए के एक अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद तनाव कम हुआ। इसी बीच गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि तनातनी खत्म हो गई है। दोनों देश की सेनाओं ने चॉकलेट का आदान-प्रदान किया है।
अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ के मद्देनजर सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बख्शी असम और अरुणाचल प्रदेश की तीन दिन की यात्रा पर थे।
बख्शी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन और प्रशिक्षण संबंधी मुद्दों पर बातचीत की। वह कई कमांडर और सैनिकों से भी मिले।