फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam woman killed husband and mother in law body cut in pieces dumped in meghalaya

Assam: पति और सास की हत्या के बाद फ्रिज में रखे लाश के टुकड़े, प्रेमी के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 07:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 20 Feb 2023 07:08 PM IST
सार

अपनी शिकायत में अमरेंद्र के चचेरे भाई ने उसकी पत्नी पर शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने इस एंगल से मामले की जांच शुरू की। जांच में पत्नी, उसके प्रेमी और महिला के बचपन के दोस्त की संलिप्तता पाई गई। 

विज्ञापन
assam woman killed husband and mother in law body cut in pieces dumped in meghalaya
आरोपी महिला वंदना कलिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक महिला ने अपने पति और सास की हत्या के बाद उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें मेघालय में फेंक दिया। अब मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला, उसके प्रेमी और महिला के बचपन के दोस्त को गिरफ्तार किया है। महिला ने इस हत्याकांड को बीते साल अगस्त सितंबर में अंजाम दिया था। जांच के दौरान आरोपी महिला की सास के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर दिगांता बारा ने बताया कि सात महीने पहले आरोपी महिला वंदना कलिता ने अपने प्रेमी और बचपन के दोस्त के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। हमने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


चचेरे भाई ने जताया था शक 
पुलिस ने बताया कि वंदना कलिता ने बीते साल सितंबर में अपने पति अमरेंद्र डे और सास शंकरी डे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि कुछ दिनों बाद अमरेंद्र के चचेरे भाई ने एक दूसरी शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में अमरेंद्र के चचेरे भाई ने उसकी पत्नी पर ही शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने इस एंगल से मामले की जांच शुरू की। जांच में पत्नी, उसके प्रेमी और महिला के बचपन के दोस्त की संलिप्तता पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रिज में रखे थे शव के टुकड़े 
पुलिस को जांच में पता चला है कि पति और सास की हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव के टुकड़े कर दिए और उन्हें फ्रिज में छुपा दिया। हत्या के करीब तीन बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए वे लोग मेघालय के लिए निकले। 


पहाड़ी से नीचे फेंके शव के टुकड़े
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए उन्हें छोटे-छोटे  टुकड़ों में काटा और फिर उन टुकड़ों को पॉलीथीन के बैग्स में भरकर उन्हें मेघालय की सीमा में जाकर पहाड़ी से गहरी खाई में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी टुकड़ों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed