Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Assam: Union Home Minister and BJP leader Amit Shah arrives in Guwahati.
— ANI (@ANI) December 25, 2020
He is being received by Chief Minister Sarbananda Sonowal and others. pic.twitter.com/Ef43tb9kiI
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल-भाजपा-गण सुरक्षा पार्टी गठबंधन का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी उनसे कई मुद्दों पर चर्चा करेगा। असम में शाह के आधिकारिक कार्यक्रम में मध्य असम के बाताद्रव में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम की आधारशिला रखना शामिल है।
सरमा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुवाहाटी में 860 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रविवार की सुबह, शाह यहां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मणिपुर के लिए रवाना होंगे जहां उन्हें विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करनी है। सरमा ने बताया कि शाह रविवार की शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।