फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: ULFAs top militant Dwipan Saud killed, conspiracy to kidnap high profile people failed

असम: उल्फा का शीर्ष उग्रवादी द्विपेन साउद ढेर, हाई प्रोफाइल लोगों के अपहरण की साजिश नाकाम

Thu, 29 Apr 2021 07:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 07:44 PM IST
सार

सुरक्षा बलों ने गुरुवार को बोंगईगांव में द्विपेन साउद को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। उसे हाल ही दृष्टि राजखोवा की जगह कमान प्रमुख बनाया था
 

विज्ञापन
Assam: ULFAs top militant Dwipan Saud killed, conspiracy to kidnap high profile people failed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के बोंगईगांव जिले में सुरक्षा बलों ने उल्फा (आई) के शीर्ष उग्रवादी द्विपेन साउद को मार गिराया। उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  राज्य के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने इस बारे में बताया कि महंता ने कई ट्वीट कर बताया कि प्रतिबंधित संगठन 'कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों के अपहरण' की साजिश रच रहा था, लेकिन उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन


उल्फा (आई) पश्चिमी कमान में हाल में नियुक्त द्विपेन के साथ मनकीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान वह मारा गया। महंता ने ट्वीट किया, कुछ दिन पहले ही बोंगईगांव जिला में बेसीमारी (माणिकपुर पुलिस थाना) में पुलिस और उल्फा के बीच मुठभेड़ हुई थी। उल्फा (आई) पश्चिमी कमान के कमांडर ने हाल में दृष्टि राजखोवा की जगह कर्नल द्विपेन साउद को नियुक्त किया था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।  
विज्ञापन


स्वयंभू कमांडर पदुम राय गिरफ्तार
स्वयंभू उल्फा (आई) कमांडर के गनमैन पदुम राय को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से हथियार जब्त किए गए हैं। डीजीपी के अनुसार 'बेहद सटीक' पुलिस खुफिया जानकारी से ऑपरेशन सफल हुआ। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, 'हमें खुफिया सूचना मिली थी कि वेस्टर्न कमान अन्य भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों के अपहरण की साजिश रच रही थी जो अब नाकाम होता प्रतीत हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों को अगवा किया था
इस कदम के महज आठ दिन पहले प्रतिबंधित संगठन के कुछ उग्रवादियों ने असम-नगालैंड सीमा पर शिवसागर जिला में ओएनजीसी के लकवा तेल कुआं क्षेत्र से उसके तीन कर्मचारियों को अगवा कर लिया था।
ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को भारत-म्यांमार सीमा के पास नगालैंड के मोन जिले में मुठभेड़ के बाद 24 अप्रैल को मुक्त करा लिया गया जबकि तीसरे कर्मचारी की तलाश जारी है।


इससे पहले क्विप्पो ऑयल एंड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के दो कर्मचारियों को उल्फा (आई) ने दिसंबर में अगवा किया था , जिन्हें मुक्त करा लिया गया। दोनों को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला में कुमचाईखा हाईड्रोकार्बन ड्रिलिंग साइट से अगवा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed