फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Two more Suspected terrorist arrested in Barpeta linked with AQIS and ABT

Assam: बारपेटा से फिर से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अलकायदा से है कनेक्शन

Mon, 29 Aug 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Aug 2022 03:07 PM IST
सार

आतंकी लिंक मामले में पुलिस ने पिछले 10 दिनों में करीब छह लोगों की गिरफ्तारी की है। इससे पहले गोलपारा से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीती 26 अगस्त को पुलिस ने गोलपारा के एक मदरसे से हफीजुर्रहमान मुफ्ती नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Assam: Two more Suspected terrorist arrested in Barpeta  linked with AQIS and ABT
पुलिस की गिरफ्त में अकबर अली और अबुल कलाम आजाद - फोटो : ANI

विस्तार

असम में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद यहां संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। अब यहां के बारपेटा जिले से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बारपेटा एनसी अमिताव सिन्हा ने बताया, दोनों संदिग्ध व्यक्तियों का लिंक अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एआईक्यूएस) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, पुलिस ने बारपेटा के एक मदरसे में बेदखली अभियान भी चलाया, क्योंकि यह मदरसा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया, पकड़े गए दोनों संदिग्धों का लिंक इस मदरसे से भी है। पुलिस ने बताया, बारपेटा जिले से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों की पहचान कर ली गई है। एक की पहचान अकबर अली तो दूसरे की अबुल कलाम आजाद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त 
असम पुलिस ने बारपेटा में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को सोमवार को ध्वस्त कर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त लचित कुमार दास ने बताया, यह संस्था देश विरोधी गतिविधियों, जिहादी संगठनों में शामिल है। इसलिए हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। संपत्ति की पुष्टि की। उन्होंने बताया, संस्था का मालिक नहीं मिला, इसलिए हमने इसे तुरंत ध्वस्त करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



700 सरकारी मदरसों को किया गया बंद: मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, जब भी हमारे पास शिकायत आती है तो हम उस पर कार्रवाई करते हैं। हम लोग मदरसे के लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्होंने आश्वसत किया है कि वह सरकार के बनाए नियमों के साथ काम करेंगे। हमने अब तक 700 से अधिक सरकारी मदरसाओं को बंद किया है।


10 दिनों में छह गिरफ्तारी
आतंकी लिंक मामले में पुलिस ने पिछले 10 दिनों में करीब छह लोगों की गिरफ्तारी की है। इससे पहले गोलपारा से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीती 26 अगस्त को पुलिस ने गोलपारा के एक मदरसे से हफीजुर्रहमान मुफ्ती नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके भी आतंकी संगठन से संबंध थे। यह व्यक्ति यहां के मदरसे में शिक्षक था। 

गांव में संदिग्ध आए तो करें सूचित
पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपील की थी कि हमने कुछ एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) बनाए हैं कि अगर आपके गांव में कोई इमाम आता है और आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें, वे सत्यापित करेंगे, उसके बाद ही वे रुक सकते हैं। असम का हमारा मुस्लिम समुदाय इस काम में हमारी मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed