{"_id":"612172a08ebc3e7a1d779bd2","slug":"assam-two-elephants-killed-by-electrocution-near-bhutan-border-in-baksa-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: बक्सा जिले में भूटान सीमा के पास बिजली के करंट से दो हाथियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: बक्सा जिले में भूटान सीमा के पास बिजली के करंट से दो हाथियों की मौत
Sun, 22 Aug 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 03:09 AM IST
सार
- पुलिस की तहकीकात में पाया गया कि रेशान दैमारी नाम का एक व्यक्ति अपनी फसलों की सुरक्षा के बीच बिजली की बाड़ लगाए हुए था। दैमारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
बिजली के करंट से हाथी की मौत
- फोटो : twitter
विस्तार
असम के बक्सा जिले में भूटान सीमा के बार अवैध रूप से बिजली के बाड़ के संपर्क में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना बटाबारी वन रेंज के पास कोरोइबारी इलाके में हुई। दोनों वयस्क मादा हाथी भोजन की तलाश में भूटान की पहाड़ियों से नीचे आए।
विज्ञापन
पुलिस की तहकीकात में पाया गया कि रेशान दैमारी नाम का एक व्यक्ति अपनी फसलों की सुरक्षा के बीच बिजली की बाड़ लगाए हुए था। दैमारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
दैमरी को हिरासत में लिया गया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। असम में फसलों को हाथियों से बचाने के लिए अवैध बिजली की बाड़ लगाने की यह तीसरी घटना है। गौरतलब है कि अब तक 13 जंबोओं की जान जा चुकी है।
विज्ञापन