{"_id":"61287be748f00d2ab7156620","slug":"assam-trucks-set-ablaze-after-several-rounds-of-firing-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रकों में आग, दो को गोली मारी तीन को जिंदा जला दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रकों में आग, दो को गोली मारी तीन को जिंदा जला दिया
Fri, 27 Aug 2021 11:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:15 AM IST
सार
असम के दीमा हसाओ में बीती रात सात ट्रकों में आग लगाई गई। इसमें पांच लोगों की मौत हुई है। पुलिस तलाशी अभियान में जुट गई है।
विज्ञापन
असम के दीमा हसाओ में ट्रक में आग लगा दी गई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में फिरौती न देने पर ‘दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के उग्रवादियों ने गुरुवार रात कोयला ले जा रहे सात ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। ट्रक में मौजूद पांच चालकों की हत्या भी कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उग्रवादियों ने दो ट्रक चालकों की हत्या गोली मारकर वहीं तीन चालकों को आग में जिंदा जला दिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और असम राइफल्स के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले की गई कई राउंड फायरिंग
पुलिस के मुताबिक दीमा हसाओ जिले से सात ट्रकों में कोयला लादकर ट्रक चालक होजई जिले के लंका जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्तों में उग्रवादियों ने ट्रकों को घेर लिया और कई राउंड फायरिंग की, जिसमें दो चालकों की मौत गोली लगने से हो गई। इसके बाद उग्रवादियों ने सभी ट्रकों में आग लगा दी, जिससे तीन चालकों की मौत जिंदा जलने से हुई।
विज्ञापन
ट्रक मालिकों ने मांगी सुरक्षा
घटना के बाद ट्रक मालिकों का कहना है कि उनसे कई दिनों से फिरौती मांगी जा रही थी। फिरौती की रकम न देने पर ट्रकों में आग लगा दी गई और चालकों की हत्या कर दी है। चालकों का कहना है कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।