फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam to issue birth certificates, Aadhaar cards to newborns in medical colleges: Himanta

Assam: असम के मेडिकल कॉलेजों में नवजात को एक साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जारी होंगे; CM ने की घोषणा

Thu, 01 Aug 2024 12:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नवजात को एकसाथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Assam to issue birth certificates, Aadhaar cards to newborns in medical colleges: Himanta
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : pti

विस्तार

असम के 13 मेडिकल कॉलेजों में नवजात शिशुओं को एक साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जारी होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इसके लिए एक पायलट परियोजना शुरू करेगी।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''नवजात शिशु को उसके जन्म के कुछ दिनों के अंदर आधार कार्ड जारी करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में एक केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


शुरू में इसे मेडिकल कॉलेजों में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद यह परियोजना जिला अस्पतालों तक विस्तारित होगी, जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दोनों दस्तावेज मिल जाएं और बाद में इसके लिए माता-पिता को लाइन ना लगानी पड़े।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जिसमें गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की श्रेणी में आने वाले युवाओं को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपये प्रदान करने की भी योजना शामिल है।

पहले चरण के लिए जिला स्तर पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक साक्षात्कार होंगे, जिसमें चयन के बाद 30 सितंबर तक धनराशि वितरित की जाएगी। इस चरण में 30 हजार युवाओं को 2-2 लाख रुपये मिलेंगे और दूसरे चरण में 70,000 युवाओं को धनराशि मिलेगी।   

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 3 लाख छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना के लिए 7 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। ओरुनोडोई 3.0 योजना सितंबर से 20 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ेगी। इस तरह राशन कार्ड और आधार कार्ड धारकों की कुल संख्या 47 लाख पहुंच जाएगी।

20 नवंबर को एक 'झुमुर' नृत्य कार्यक्रम
सीएम ने बताया कि जिला आयुक्तों को धान, सरसों और मक्का खरीद लक्ष्य बढ़ाने का काम सौंपा गया है और अमृत बृक्ष के दूसरे संस्करण में 20 अगस्त तक तीन करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। 20 नवंबर को एक 'झुमुर' नृत्य कार्यक्रम होगा जिसमें राज्य के 8,000 नर्तक शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि नृत्य शैली को लोकप्रिय बनाने के लिए उद्यान आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed