फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Three people arrested in the case of rape and murder of a minor girl

Assam: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों ने कबूला गुनाह, तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजे गए

Fri, 29 Sep 2023 10:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, करीमगंज/गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, करीमगंज/गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 29 Sep 2023 10:30 PM IST
सार

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Assam: Three people arrested in the case of rape and murder of a minor girl
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

असम के करीमगंज में नाबालिग लड़की की हत्या करने और शव के साथ यौन कृत्य करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रेलवे कर्मचारी सहित तीनों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने अभी पॉस्को की धाराएं लगाई हैं, जबिक उन पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं भी लगाएगी।

विज्ञापन


करीमगंज पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पार्थ प्रतिम दास ने अमर उजाला को बताया कि करीमगंज के मेडल पार्ट-1 इलाके में नाबालिग का शव उसी दिन मिला था, जिस दिन उसकी हत्या की गई थी। 9 सितंबर को तीन लोग जबरदस्ती पीड़िता के घर में घुस आए और उसकी हत्या करने के बाद में वे शव के साथ यौन संपर्क में भी शामिल हुए।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(ए), पॉक्सो एक्ट की आर/डब्ल्यू धारा 6 के तहत मामला (संख्या- 694/23) दर्ज किया गया है। सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएमसीएच) में शव का पोस्टमार्टम भी किया गया। दास ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें मृत लड़की की नोटबुक में एक मोबाइल नंबर मिला और तदनुसार उन्होंने तकनीकी विश्लेषण के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी बिप्लब पॉल, शुभ्रा मालाकार और राहुल दास हैं। पुलिस ने पुष्टि की कि रेलवे कर्मचारी राहुल दास इस जघन्य अपराध के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड था। इसके अलावा राहुल दास ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने पीड़ित लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, जो सफल नहीं हो सका, क्योंकि लड़की ने इससे इनकार कर दिया था।


जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर को रात करीब 11 बजे आरोपी व्यक्ति यह जानने के बाद कि लड़की अकेली थी, जबरदस्ती उसके घर में घुस गए। उसका गला घोंटने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और फिर वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed