{"_id":"61feec31f3dfec72c73c98a2","slug":"assam-tea-seller-clears-neet-in-first-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता: असम के चाय बेचने वाले लड़के ने पहले प्रयास में ही पास किया नीट, सीएम हिमंता बिस्वा ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सफलता: असम के चाय बेचने वाले लड़के ने पहले प्रयास में ही पास किया नीट, सीएम हिमंता बिस्वा ने दी बधाई
Sun, 06 Feb 2022 05:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बारपेता (असम)।
एजेंसी, बारपेता (असम)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी आगे की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर किसी भी चुनौती का सामना हिम्मत और हौसले से करें तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है। असम के बालाजी जिले में चाय बेचने वाले एक 24 वर्षीय लड़के ने पहले प्रयास में ही नीट पास करके यह साबित कर दिया है।
विज्ञापन
राहुल दास ने परीक्षा को पास करने के लिए अपने सपने को हमेशा बड़ा करके रखा। उसकी तैयारी में गरीबी और दिक्कतें पहाड़ बनकर खड़ी रहीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत दिल्ली एम्स में सीट पक्की कर ली।
विज्ञापन
2015 में बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद पैसे की तंगी के कारण राहुल ने पढ़ाई छोड़ दी। हालांकि, बाद में पढ़ाई की ललक ने आगे बढ़ने को प्रेरित किया और सीआईपीईटी से प्लास्टिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।
विज्ञापन
इस दौरान उसने 85 फीसदी अंक भी प्राप्त किए। उसके बाद गुवाहाटी में एक एमएनसी में नौकरी शुरू की, लेकिन उसके डॉक्टर बनने के सपने की चाह मन में बनी रही। नौकरी से असंतुष्ट होने के कारण उसने फैसला किया कि वह अपने मां के चाय बेचने के बिजनेस में हाथ बंटाएगा और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई भी करेगा। अपनी मेहनत और लगन से उसने परीक्षा पास की।
इस सफलता पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी आगे की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार करेगी। वहीं एम्स दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ने भी उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई है।