फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Sukhoi 30 fighter jet missing search updates karbi anglong jorhat indian air force probe hindi news

Sukhoi Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता; तलाश जारी

Fri, 06 Mar 2026 01:57 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 06 Mar 2026 01:57 AM IST
सार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से गायब हो गया था। जानकारी के मुताबिक, चोखिहोला इलाके के बाद से विमान लापता हुआ था, जिस पर नया अपडेट सामने आया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं विमान का पायलट भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Assam Sukhoi 30 fighter jet missing search updates karbi anglong jorhat indian air force probe hindi news
असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता होने की सूचना है। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- India-Finland Ties: UNSC में भारत को स्थायी सीट के समर्थन में फिनलैंड; PM मोदी बोले- राष्ट्रपति स्टब आयरनमैन..
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार लड़ाकू विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उससे संपर्क टूट गया। विमान से अंतिम संपर्क शाम 7.42 बजे के आसपास हुआ था। इसके बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई। कार्बी आंगलोंग के रंखखोलान गांव के स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम करीब 7.50 बजे कोला पहाड़ के पास अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने एक तेज आवाज के बाद आग का बड़ा गोला उठते देखा। इसके बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी।
 



सूत्रों के अनुसार संभावित दुर्घटना स्थल कार्बी आंगलोंग जिले के रंगखोलान क्षेत्र के निलीप ब्लॉक के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में बताया जा रहा है। यह इलाका घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
 

यह भी पढ़ें - अमेरिका में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: नोएम कैबिनेट से बाहर, मार्कवेने मुलिन को मिलेगी होमलैंड सिक्योरिटी की कमान

दूसरी ओर, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद सेना और वायुसेना की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है और पायलट की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राहत और बचाव दलों के मौके पर पहुंचने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति और पायलट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article