{"_id":"63c4ea23907a047846039fd5","slug":"assam-several-dead-and-injured-as-vehicle-with-pilgrims-collides-with-truck-in-morigaon-news-in-hindi-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: मोरिगांव में ट्रक से टकराया तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन, तीन की मौत, 14 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: मोरिगांव में ट्रक से टकराया तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन, तीन की मौत, 14 घायल
Mon, 16 Jan 2023 11:39 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, कुल 17 तीर्थयात्री अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड के दर्शन के लिए गए थे। मकर संक्रांति पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद ये सभी लोग गुवाहाटी लौट रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही यह लोग हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम के मोरिगांव जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक वाहन सुबह ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि हादसा मोरिगांव से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुआ।
बताया गया है कि यह हादसा शहर के धरमतुल इलाके में हुआ। घायलों को मोरिगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक की पहचान भुपल अधिकारी के तौर पर हुई है, वहीं बाकियों की पहचान की कोशिश जारी है।