फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam several dead and injured as vehicle with pilgrims collides with truck in Morigaon news in hindi

Assam: मोरिगांव में ट्रक से टकराया तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन, तीन की मौत, 14 घायल

Mon, 16 Jan 2023 11:39 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, कुल 17 तीर्थयात्री अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड के दर्शन के लिए गए थे। मकर संक्रांति पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद ये सभी लोग गुवाहाटी लौट रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही यह लोग हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Assam several dead and injured as vehicle with pilgrims collides with truck in Morigaon news in hindi
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मोरिगांव जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक वाहन सुबह ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि हादसा मोरिगांव से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुआ।
विज्ञापन


बताया गया है कि यह हादसा शहर के धरमतुल इलाके में हुआ। घायलों को मोरिगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक की पहचान भुपल अधिकारी के तौर पर हुई है, वहीं बाकियों की पहचान की कोशिश जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुल 17 तीर्थयात्री अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड के दर्शन के लिए गए थे। मकर संक्रांति पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद ये सभी लोग गुवाहाटी लौट रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही यह लोग हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed