{"_id":"6300dc017f47160aac65144c","slug":"assam-security-forces-alert-after-suspected-jihadis-interrogated-suspected-jihadi-terror-module-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: संदिग्ध जिहादियों से पूछताछ, संदिग्ध जिहादी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ के बाद सुरक्षा बल अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: संदिग्ध जिहादियों से पूछताछ, संदिग्ध जिहादी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ के बाद सुरक्षा बल अलर्ट
Sat, 20 Aug 2022 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:35 PM IST
सार
दोनों के अलावा शोभन अली के बड़े भाई और भतीजे से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस इनकी भूमिका और ये किसी जिहादी गुट से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के गोवालपाड़ा जिले की पुलिस तीन संदिग्ध जिहादियों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पुलिस ने इन्हें एक अभियान के दौरान हिरासत में लिया है। इनमें से दो लोगों की पहचान अब्दुस शोभन अली और जलाल उद्दीन के रूप में हुई है। अब्दुल शोभन अली आयशा सिद्दीका मदरसा का इमाम बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों के अलावा शोभन अली के बड़े भाई और भतीजे से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस इनकी भूमिका और ये किसी जिहादी गुट से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि असम पुलिस कथित तौर पर राज्य में सक्रिय एक संदिग्ध जिहादी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है।
विज्ञापन