{"_id":"5992f35e4f1c1b945b8b45b2","slug":"assam-schoolkids-saluting-the-national-flag-by-sinking-into-the-water-photo-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के बच्चों ने भेजा कश्मीरियों को संदेश, देश भक्ति हो तो ऐसी!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम के बच्चों ने भेजा कश्मीरियों को संदेश, देश भक्ति हो तो ऐसी!
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में आज आजादी के 70 साल होने का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं बाढ़ की मार झेल रहे असम के धुबरी जिले के सरकारी स्कूल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।इस तस्वीर में मासूम बच्चों के देश प्रेम को देखकर कश्मीर में अशांति फलाने वाले पत्थरबाजों को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, तस्वीर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल पहुंचे दो मासूम बच्चों सहित चार लोग गले तक पानी में डूबकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए नजर आ रहे हैं। यह भावुक फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग सोशल मीडिया में इन मासूमों के हौसले और देशभक्ति की खूब तारीफ करने से अपने आप को नहीं रोक पा रहे हैं। इसे देखने से खुशी इस बात की मिलती है कि इन बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस और हमारे पूर्वजों के दिए गए बलिदान के क्या मायने हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त, 1947 को भारत को लगभग एक सदी के संघर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी वापस ली थी। इसके बाद से भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशभर के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद हो या घुसपैठ, हमारी सेनाओं और सभी सुरक्षा एंजेसियों ने हर मौके पर अपना कर्तब दिखाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 71वां स्वतंत्रता दिवस: नेहरू से भी छोटे भाषण में लाल किले से PM मोदी ने कहीं 11 बड़ी बातें
उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब दुनिया ने हमारी ताकत को पहचाना। पीएम मोदी ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, समुद्र हो, बॉर्डर हो या साइबर हो हमें हर प्रकार की सुरक्षा करनी है। भारत इसे करने में सक्षम है, देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले परस्त करने में हम सक्षम हैं।