{"_id":"62b1038c4c148e76544c2b5b","slug":"assam-rare-variety-pabhojan-gold-tea-sold-for-rs-one-lakh-per-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: दुर्लभ किस्म की पभोजन गोल्ड चाय एक लाख रुपये प्रति किलो में बिकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: दुर्लभ किस्म की पभोजन गोल्ड चाय एक लाख रुपये प्रति किलो में बिकी
Tue, 21 Jun 2022 05:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:02 AM IST
सार
जोरहाट चाय नीलामी केंद्र (जेटीएसी) अधिकारियों ने कहा कि यह चाय पभोजन आर्गेनिक टी एस्टेट ने ईशा टी को बेची है। ईशा टी असम स्थित टी ब्रांड है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
असम के गोलाघाट जिले की आर्गेनिक चाय की दुर्लभ किस्म पभोजन गोल्ड चाय सोमवार को एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम में बिकी। जोरहाट के नीलामी केंद्र में इस साल यह सबसे अधिक बोली है।
जोरहाट चाय नीलामी केंद्र (जेटीएसी) अधिकारियों ने कहा कि यह चाय पभोजन आर्गेनिक टी एस्टेट ने ईशा टी को बेची है। ईशा टी असम स्थित टी ब्रांड है। ईशा टी के सीईओ बिजीत सरमा ने कहा कि यह चाय की किस्म उनके ग्राहकों को असम के बेहतरीन चाय मिश्रण उपलब्ध कराने में मदद करेगी। यह चाय की किस्म दुर्लभ है और चाय के पारखी लोगों के लिए यह बेहतरीन अनुभव होगा।
हमारे ग्राहक दुनियाभर में हैं और वे इस किस्म की कीमत व स्वाद को समझेंगे। पभोजन आर्गेनिक टी एस्टेट के मालकिन राखी दत्ता सैकिया ने कहा कि हमने केवल एक किलोग्राम ही चाय की इस दुर्लभ किस्म का उत्पादन किया है और इस रिकॉर्ड कीमत को लेकर खुश हैं। यह दाम असम चाय उद्योग को अपनी खोई शोहरत को हासिल करने में मदद करेगा।