{"_id":"664dc1a2c2ddc391910bd1fb","slug":"assam-probe-ordered-over-security-breach-at-nalbari-strong-room-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: नलबाड़ी जिले के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा उल्लंघन मामले की होगी जांच, जिला आयुक्त को पेश होने के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: नलबाड़ी जिले के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा उल्लंघन मामले की होगी जांच, जिला आयुक्त को पेश होने के आदेश
Wed, 22 May 2024 03:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 22 May 2024 03:28 PM IST
सार
Assam: असम के नलबाड़ी जिले के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित मामले की जांच होगी। यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
वोटिंग (प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
विस्तार
7 मई को मतदान के दिन असम के नलबाड़ी जिले के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित मामले की जांच होगी। यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है। राज्य के गृह विभाग के मुख्य सचिव बी कल्याण चक्रवर्ती को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि नलबाड़ी जिले के बारपेटा लोक सभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में होगी जांच
राज्य के गृह विभाग का कहना है कि मामले की जांच बुधवार को जिला मुख्यालय में शुरू होगी। इस दौरान जिला आयुक्त वरनाली ढेका को मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं। गृह विभाग के उपसचिव ने बताया कि मुख्य सचिव बी कल्याण स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर सुरक्षा के उल्लंघन संबंधित मामले की जांच के लिए नलबाड़ी जिले का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
जांच के दौरान मौजूद रहेंगी जिला आयुक्त
वरनाली डेका के साथ-साथ स्ट्रांग रूम के प्रभारी मजिस्ट्रेट, स्ट्रांग रूम के प्रभारी सुरक्षाकर्मी और सुरक्षा उल्लंघन को देखने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी जांच के दौरान बी कल्याण चक्रवर्ती के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 14 मई को बारपेटा से कांग्रेस प्रत्याशी दीप बायान ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने आयोग से इस मामले की जांच की अपील की थी।