फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police to issue fresh summons to 10 Assamese NRIs in Zubeen death case

Zubeen Garg Case: पांच की गिरफ्तारी के बाद अब 10 और लोगों पर पुलिस की नजर, गहराया शक!

Wed, 08 Oct 2025 03:07 PM IST
लव. गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव. गौर Updated Wed, 08 Oct 2025 03:07 PM IST
सार

सिंगापुर के समुद्र में डूबने से हुई सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच तेजी से चल रही है। अब जुबीन गर्ग मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब 10 और लोगों को नए समन जारी करेगी।

विज्ञापन
Assam Police to issue fresh summons to 10 Assamese NRIs in Zubeen death case
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच तेजी से चल रही है। सीआईडी हर उस शख्स के पूछताछ कर रही है, जो कि सिंगापुर में सिंगर जुबीन गर्ग के साथ थे। इस कड़ी में अब असम पुलिस 10 असमिया प्रवासी भारतीयों को नए समन जारी करेगी।  
विज्ञापन


गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच के सिलसिले में पुलिस असम एसोसिएशन सिंगापुर से जुड़े 10 लोगों को नए समन जारी करेगी, क्योंकि वे समय सीमा के भीतर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। जिसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (08 अक्तूबर) को दी।
विज्ञापन


11 एनआरआई को जारी किया नोटिस, सिर्फ एक पहुंचा

बता दें कि असम के कुल 11 प्रवासी भारतीयों को पहले नोटिस जारी कर 6 अक्तूबर तक असम पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था, लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही अपना बयान दर्ज कराने आया। ऐसे में सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "हम उन सभी को नए समन जारी करने जा रहे हैं, जो अभी तक नहीं आए हैं। हम कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि कुल 11 लोगों में से रूपकमल कलिता मंगलवार को सीआईडी दफ्तर आए थे और उनसे अब तक 24 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की जा चुकी है। बता दें कि असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी। वह पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे।

जुबीन गर्ग केस में अब तक पांच गिरफ्तार  

जानकारी के मुताबिक असम एसोसिएशन सिंगापुर के कुछ पदाधिकारियों ने एक बोट बुक की थी और जब जुबीन गर्ग कथित तौर पर डूबे, तब वे वहां मौजूद थे। इससे पहले पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके दो बैंड मेंबर शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को गिरफ्तार किया गया था। वे अब पुलिस हिरासत में हैं।


वहीं डीजीपी ने बताया कि जुबीन के चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया गया है कि जुबीन गर्ग के डूबने की घटना के दौरान वो बोट पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed