{"_id":"6866624eb349771ffc007a1f","slug":"assam-police-summon-news-anchor-cousin-of-raja-raghuwanshi-for-alleged-defamatory-remarks-on-kamakhya-temple-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: कामाख्या मंदिर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, असम पुलिस ने न्यूज एंकर और राजा रघुवंशी की बहन को भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: कामाख्या मंदिर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, असम पुलिस ने न्यूज एंकर और राजा रघुवंशी की बहन को भेजा समन
Thu, 03 Jul 2025 04:28 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:28 PM IST
सार
Defamatory Remarks On Kamakhya Temple: असम पुलिस की तरफ से भेजे गए समन के बाद अब संभावना है कि सृष्टि रघुवंशी और न्यूज चैनल के एंकर से पूछताछ की जाएगी। अगर वे फिर से उपस्थित नहीं होते, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
कामाख्या देवी मंदिर
- फोटो : ANI
विस्तार
गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक न्यूज एंकर और राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी को समन भेजा है। उन पर असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर को लेकर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक बयान देने का आरोप है। बता दें कि, कामाख्या मंदिर हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है और मां कामाख्या को समर्पित यह मंदिर असम की धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
यह भी पढ़ें - Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम का भाई गोंविद बोला- मैं शिलांग जाकर सोनम से मिलूंगा
क्या है पूरा मामला?
गुवाहाटी सिटी पुलिस के अनुसार, एक न्यूज चैनल पर प्रसारित इंटरव्यू के दौरान एंकर ने कामाख्या मंदिर को लेकर कथित रूप से झूठे और आपत्तिजनक बयान दिए। इस इंटरव्यू में सृष्टि रघुवंशी भी मौजूद थीं और उन्होंने एंकर की बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में इस संबंध में केस नंबर 04/2025 दर्ज किया गया है। यह मामला भारत के नए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धाराओं 196(2), 299 और 302 के तहत दर्ज हुआ है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने बताया कि आरोपी एंकर, न्यूज चैनल और सृष्टि रघुवंशी को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत 13 जून को नोटिस भेजकर 23 और 24 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन, अब तक वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें - Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की बहन को नरबलि की पोस्ट पड़ी महंगी, असम पुलिस ने किया केस दर्ज
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
पुलिस का कहना है कि इस इंटरव्यू में किए गए कथित बयान से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे समाज में शांति व सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है। इसी कारण यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कामाख्या मंदिर में हर साल अंबुबाची मेला जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन