फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Bombay suicide case Crime Branch take over investigation professor sent on leave; what did the police say?

आईआईटी बॉम्बे खुदकुशी मामला: क्राइम ब्रांच करेगी अब जांच, प्रोफेसर डूला छुट्टी पर भेजे गए; पुलिस ने क्या कहा?

Wed, 23 Sep 2026 01:54 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। एसीपी रैंक के अधिकारी जांच करेंगे और डीसीपी डिटेक्शन-I इसकी निगरानी करेंगे। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए लोगों से अफवाहों और बिना पुष्टि की जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
IIT Bombay suicide case Crime Branch take over investigation professor sent on leave; what did the police say?
साहिल वाकोडे केस की जांच क्राइम ब्रांच ने संभाली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे (20) की मौत के बाद दर्ज मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के डीसीपी डिटेक्शन-I की देखरेख में एसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के बयान में है? 
मुंबई पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि साहिल वाकोडे की मौत के बाद पवई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले को अपराध शाखा को डीसीबी सीआईडी सीआर नंबर 124/2026 के तहत स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया? 
पुलिस अधिकारियों ने बताया, 'जांच का जिम्मा एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है और डीसीपी डिटेक्शन-।, क्राइम ब्रांच की ओर इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है।' मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से की जा रही है और इसमें सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से क्या अपील की? 
पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की कि वे इस मामले में अटकलें लगाने, गलत जानकारी फैलाने या जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें। बयान में कहा गया, 'मीडिया से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से दी गई जानकारी का ही पालन करें।' मुंबई पुलिस ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष और गहन जांच करने के अपने संकल्प को दोहराया।

बता दें कि मंगलवार को आईआईटी बॉम्बे के 20 वर्षीय बी. टेक छात्र साहिल वाकोडे के पिता ने अपने बेटे की मौत के मामले में एफआईआर में नामजद दो आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार सिर्फ निष्पक्ष जांच और न्याय चाहता है।

जांच के बीच प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेजा
वहीं, आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला, जिनका नाम छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में सामने आया है। उन्हें चल रही जांच के बीच छुट्टी पर भेज दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे ने 10 सदस्यों की हाईलेवल कमेटी भी बनाई है और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।      इंस्टीट्यूट के छात्र वाकोडे की मौत के बाद डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जाति-आधारित भेदभाव जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।


क्या है पूरा मामला? 
एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में बीटेक के दूसरे साल के छात्र वाकोडे का शव 18 सितंबर की शाम को पवई कैंपस में उनके हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ मिला था। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed