{"_id":"61b448fead7e282904203f33","slug":"assam-police-coordinated-with-dubai-police-arrested-a-man-wazid-hussein-who-stole-diego-maradona-hublot-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पुलिस को मिली सफलता: दुबई पुलिस के सहयोग से बरामद की फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी, आरोपी भी गिरफ्त में ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम पुलिस को मिली सफलता: दुबई पुलिस के सहयोग से बरामद की फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी, आरोपी भी गिरफ्त में
Sat, 11 Dec 2021 12:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:15 PM IST
सार
दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन पिछले साल हो गया था। उनकी घड़ी चुराने वाला शख्स दुबई की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
फुटबॉलर माराडोना की घड़ी
- फोटो : ANI
विस्तार
दिवंगत दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को खोज निकालने में असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर माराडोना की घड़ी चुराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से वह हुब्लोट घड़ी भी बरामद हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घड़ी के साथ आरोपी वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस ने भारतीय संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से दुबई पुलिस से इस मामले में समन्वय स्थापित किया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा कि महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को बरामद कर लिया गया है और वाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे शिवसागर से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दुबई में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना के सामान का भंडारण करने वाली कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं पर उसने माराडोना की हुब्लोट घड़ी चुरा ली थी और असम आ गया था।
विज्ञापन