{"_id":"5b72a6dc42c792647e655d36","slug":"assam-police-arrested-youth-who-make-pakistani-flag-as-his-profile-picture-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
असम पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तानी झंडे के साथ प्रोफाइल फोटो लगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी से लगभग सौ किलोमीटर दूर मोरीगांव जिले के भूरबंधा गांव के जहरुल इस्लाम ने अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह जो तस्वीर लगाई थी उसमें पाकिस्तानी झंडा नजर आ रहा था। उसके नीचे उर्दू में कैप्शन लिखा था ‘मेरी पहचान पाकिस्तान।’ फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन