{"_id":"613e45a6be0cf307a966fbcd","slug":"assam-police-arrested-26-suspected-citizens-of-myanmar-with-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : म्यांमार के 26 संदिग्ध नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : म्यांमार के 26 संदिग्ध नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 13 Sep 2021 12:36 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:36 AM IST
सार
असम पुलिस ने विशेष सूचना मिलने पर शहर के रिहाबारी इलाके में एक लॉज में छापेमारी की जिसमें 10 महिलाओं सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन नागिरकों से जाली दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
असम पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने म्यांमार के 26 संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास यहां एक लॉज से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मिजोरम में बनाए गए जाली दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र संदिग्ध नागरिकों के सामान से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रिहाबारी इलाके में एक लॉज में छापेमारी की गई जिसमें 10 महिलाओं सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि वे सभी म्यांमार के चिन राज्य के नागरिक हैं और धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी नागिरकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन