फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam opposition leader urges CM Sarma to reveal intel on Pak citizen

Assam: 'पाकिस्तानी नागरिक की जानकारी का तुरंत करें खुलासा', विपक्षी नेता देबब्रत सैकिया का CM सरमा से आग्रह

Fri, 21 Feb 2025 06:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Feb 2025 06:17 PM IST
सार

Assam: असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों को शेख की कथित भारत विरोधी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
Assam opposition leader urges CM Sarma to reveal intel on Pak citizen
देबब्रत सैकिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से आग्रह किया कि वह पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बारे में उनके पास मौजूद किसी भी जानकारी को तुरंत खुलासा करें, अगर यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हो। सैकिया ने यह भी मांग की कि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और राजनाथ सिंह को भारत विरोधी गतिविधियों में शेख की कथित संलिप्तता के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

विज्ञापन


राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया पर असम और भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने को शेख की जांच के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। शेख पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार हैं और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के पूर्व सहयोगी रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री और भाजपा ने गोगोपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पत्नी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का आरोप है। गुरुवार को सरमा ने विधानसभा में बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शेख अब तक 18 बार भारत का दौरा कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 बार भारत का दौरा कर चुका शेख: सरमा
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा ने गोगोपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पत्नी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का आरोप है। गुरुवार को सरमा ने विधानसभा में बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शेख अब तक 18 बार भारत का दौरा कर चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले की प्रारंभिक जानकारी कांग्रेस के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकती है और असम की राजनीत पर गहरा असर डाल सकती है। 


सैकिया ने किया मुख्यमंत्री पर पलटवार
सैकिया ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा, मुख्यमंत्री को विधानसभा में ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर उनके पास राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी है, तो उन्हें तुरंत उसे सार्वजनिक करना चाहिए। सितंबर तक क्यों इंतजार करें, जब राज्य में बाढ़ आ सकती है?  उन्होंने कहा, अगर वह जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते, तो वह इसे केंद्र सरकार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, राज्य की खुफिया एजेंसी या अन्य एजेंसियों के साथ साझा कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शेख ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान कई बार भारत का दौरा किया। उन्होंने कहा, सभी पाकिस्तानी नागरिक आतंकवादी नहीं होते, लेकिन अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति कई बार भारत आया हो, जब भाजपा की सत्ता थी, तो उनके राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed