असम: आतंकियों ने सेना की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ाया, तीन जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के तिनसुकिया में संदिग्ध उल्फा आतंकियों से मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार सुबह एक जवान के शहीद होने की खबर मिली थी। बाद में आईईडी ब्लास्ट के बाद शहीद होने वाले जवानों की ये संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में 4 जवानों के घायल होने की भी खबर है।
डीजीपी असम, मुकेश सहाय ने घटना की पुष्टि की है। मुठभेड़ में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सुबह 5.30 बजे पेनगेरी इलाके में हुई।
आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया। हमलावरों ने सड़क पर आईईडी रखा हुआ था। विस्फोट के बाद जवानों का काफिला रुका तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। घटनास्थल के दोनों ओर वनक्षेत्र है, इलाकाई सूत्र बताते हैं कि आतंकियों ने सड़क के दोनों ओर से सेना के काफिले पर हमला किया। मुठभेड़ फिलहाल जारी है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनवाल ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, अधिकारियों को तिनसुकिया जाने के आदेश दे दिए गए हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मैने असम के मुख्यमंत्री से तिनसुकिया में हुई घटना के बारे में बात की है। गृहमंत्रालय घटना पर नजर बनाए हुए है। हमले में शहीद हुए जवानों की खबर से दुखी हूं। मैं घायल जवानों के जल्द बेहतर होने की प्रार्थना करता हूं।
Spoke to Assam CM who apprised me of the situation in the wake of blast in Tinsukia. MHA is closely monitoring the situation: Rajnath Singh
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016
Deeply anguished to learn of the death of Army soldiers in a blast in Tinsukia. I pray for the speedy recovery of our injured soldiers: HM
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016
I strongly condemn this attack, the perpetrators will be punished. Have directed officials to go to Tinsukia: Sarbananda Sonowal,Assam CM pic.twitter.com/8C6AHQ5xTQ
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016
#UPDATE: Death toll of Army jawans rises to 3 after an IED blast and a ongoing encounter with ULFA terrorists in Assam's Tinsukia
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016
Tinsukia(Assam) encounter: Injured jawans brought to a hospital pic.twitter.com/HNHAtbxvRN
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016