फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Om Birla expressed concern about the ruckus, says dont become a reason for indecent behavior in Parliament and state assemblies

असम : ओम बिरला ने हंगामे को लेकर जताई चिंता, कहा- संसद और राज्यों की विधानसभाओं में अशोभनीय व्यवहार का कारण न बने

Sat, 25 Dec 2021 05:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 05:55 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद और राज्यों की विधानसभाओं में हंगामे और अशोभनीय व्यवहार के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, असहमति गतिरोध का कारण नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालना नैतिक और सांविधानिक तौर पर गलत है।

विज्ञापन
Assam: Om Birla expressed concern about the ruckus, says dont become a reason for indecent behavior in Parliament and state assemblies
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में होने वाले हंगामे और अशोभनीय व्यवहार के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने कहा, असहमति गतिरोध का कारण नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालना नैतिक और सांविधानिक तौर पर गलत है। यह तब और भी ज्यादा व्यथित करने वाला होता है, जब सोची-समझी रणनीति के तहत व्यवधान डाला जाता है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने सदनों में हंगामे को लेकर जताई चिंता
असम विधानसभा को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा, लोकतंत्र संवाद और विमर्श पर आधारित है, लेकिन सदन में विमर्श का लगातार बाधित होना और मर्यादा का अभाव चिंता का विषय है। पक्ष और विपक्ष में असहमति होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति गतिरोध का कारण नहीं बननी चाहिए।  
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दलों को जटिल मुद्दों पर आपस में चर्चा करने और सदन की कार्यवाही को निर्बाध बनाने की सलाह देते हुए कहा, व्यवधान और कार्यवाही स्थगन भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं का हिस्सा नहीं है। जनप्रतिनिधियों को लोगों की आशाओं पर खरा उतरने के लिए सदन की कार्यवाही को निर्बाध बनाए रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम विधानसभा के डिजिटल टीवी की शुरुआत की
बिरला ने विधायकों से कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश को संसदीय लोकतंत्र बांधकर रखता है। राष्ट्र स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, लिहाजा इस बात पर गौर करना जरूरी है कि इस देश में सदन कैसे कार्य करते हैं। इस दौरान बिरला ने असम विधानसभा के डिजिटल टीवी की शुरुआत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed