{"_id":"63fd1a7570d063ddfc001947","slug":"assam-news-updates-cm-orders-cid-inquiry-into-udalguri-shoot-out-case-drugs-worth-over-rs-23-crore-seized-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सीएम ने उदलगुरी गोलीकांड की जांच सीआईडी को सौंपी, कार्बी आंगलोंग में 23 करोड़ की ड्रग्स जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सीएम ने उदलगुरी गोलीकांड की जांच सीआईडी को सौंपी, कार्बी आंगलोंग में 23 करोड़ की ड्रग्स जब्त
Tue, 28 Feb 2023 02:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:32 AM IST
सार
सरमा ने डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर सीआईडी जांच पूरी करने निर्देश दिए है। मृतक की पहचान उदलगुरी के नटुन पनबारी गांव के केनाराम बासुमतारी के रूप में हुई थी। पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने नागालैंड की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति से 5 किलो ब्राउन शुगर जब्त की।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, Assam CM, CM Himanata Biswa Sarma , Himanata Biswa Sarma
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के उदालगुरी जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक डकैत और दो पुलिसकर्मियों के घायल मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई हैं। सोमवार को जांच करने के निर्देश मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह (डीजीपी) को दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि सरमा ने डीजीपी को डकैत की मौत, दो पुलिसकर्मियों के घायल होने और हथियारों की बरामदगी से जुड़ी उदलगुरी घटना के तथ्यात्मक विवरण का पता लगाने के लिए सीआईडी जांच शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही सरमा ने डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर सीआईडी जांच पूरी करने निर्देश दिए है। मृतक की पहचान उदलगुरी के नटुन पनबारी गांव के केनाराम बासुमतारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने कहा कि शव को परिवार को सौंप दिया गया, जिसने शुक्रवार शाम को उसे दफना दिया।
पुलिस ने दावा किया कि बासुमतारी एनडीएफबी का पूर्व उग्रवादी था, जो असम के साथ-साथ पड़ोसी मेघालय में सशस्त्र डकैतियों के कई मामलों में वांछित था और उसे पिछले मौकों पर हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, पड़ोसी बक्सा जिले के जेनग्रेनपारा गांव के दिंबेश्वर मुचाहारी नामक एक अन्य व्यक्ति का परिवार शनिवार शाम उदलगुरी के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आया और दावा किया कि यह उसका शव है।
विज्ञापन
हथियारों के साथ किया गया था गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि मुचाहारी उर्फ गोबला एक हिस्ट्रीशीटर है और उसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। मृतक की पहचान के दावे को सत्यापित करने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग की जा सकती है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में सब-इंस्पेक्टर हीरा ज्योति पेगू और कांस्टेबल सुकुमार बर्मन घायल हो गए।
असम में 23 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई
असम पुलिस ने सोमवार को 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक संजीव सैकिया ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने नागालैंड की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति से 5 किलो ब्राउन शुगर जब्त की।
उन्होंने बताया कि बस को बोकाजन इलाके में रोका गया और गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के सीवान जिले के मूल निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में गुवाहाटी में आठ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर रविवार रात बशिष्ठ थाना क्षेत्र के नलपारा में दो वाहनों को रोका गया और मादक पदार्थ जब्त किया गया।