{"_id":"5b4217cd4f1c1b0f278b539a","slug":"assam-mla-accused-of-rape-victim-husband-was-involved-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के विधायक पर बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति की थी मिलीभगत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम के विधायक पर बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति की थी मिलीभगत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
आरोपी विधायक
आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक निजामुद्दीन चौधरी पर एक महिला का महीनों तक रेप करने का आरोप लगा है। सिलचर में 19 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि चौधरी ने आरोपों को झूठा बताया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मिलीभगत से विधायक ने उसके साथ सर्किट हाउस के अलावा कई जगहों पर रेप किया।
विज्ञापन
यह सिलसिला महीनों से चल रहा था। पति ने उसे घर में ही नजरबंद कर रखा था ताकि वह किसी से यह बात नहीं बता सके। लेकिन शुक्रवार शाम को मौका मिलते ही पीड़िता घर से निकली और सीधे थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने बताया कि महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान कलमबंद कराया है। पुलिस निष्पक्ष होकर मामले की जांच कर रही है। उधर आरोपी विधायक ने मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन