{"_id":"641a8af34c6a3ac1e0030925","slug":"assam-md-saidul-hoque-resident-of-sipajhar-area-in-darrang-district-purchased-scooter-with-sack-full-of-coins-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: दारंग में एक शख्स ने सिक्कों से भरी बोरी से खरीदा स्कूटर, पांच-छह साल से कर रहा था बचत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: दारंग में एक शख्स ने सिक्कों से भरी बोरी से खरीदा स्कूटर, पांच-छह साल से कर रहा था बचत
Wed, 22 Mar 2023 10:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:28 AM IST
सार
मोहम्मद सैदुल हक ने बताया कि मैं बोरागांव इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता हूं और स्कूटर खरीदना मेरा सपना था। मैंने 5-6 साल पहले सिक्के जमा करना शुरू किया था। आखिरकार, मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है। मैं अब वास्तव में खुश हूं।
विज्ञापन
Assam
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के दारंग में एक शख्स ने सिक्कों से भरी बोरी से एक स्कूटर खरीदा। जानकारी के मुताबिक सिपाझर इलाके के निवासी मोहम्मद सैदुल हक ने सिक्कों से भरी बोरी से एक स्कूटर खरीदा। यह पैसे उन्होंने काफी साल की मेहनत के बाद जमा किए थे। इस बीच शोरूम के मालिक मनीष पोद्दार ने कहा कि मुझे सूचना मिली की एक ग्राहक 5-6 से साल से सिक्के जमा कर स्कूटर खरीदने आया है। मुझे बहुत खुशी है की ऐसा ग्राहक हमारे पास आया। उन्होंने 90 हजार के करीब जमा किया है।
विज्ञापन
#WATCH | Assam: Md Saidul Hoque, a resident of the Sipajhar area in Darrang district purchased a scooter with a sack full of coins he saved. pic.twitter.com/ePU69SHYZO
— ANI (@ANI) March 22, 2023
विज्ञापन
मोहम्मद सैदुल हक ने बताया कि मैं बोरागांव इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता हूं और स्कूटर खरीदना मेरा सपना था। मैंने 5-6 साल पहले सिक्के जमा करना शुरू किया था। आखिरकार, मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है। मैं अब वास्तव में खुश हूं।
विज्ञापन
दोपहिया शोरूम के मालिक ने कहा कि जब मेरे एक्जीक्यूटिव ने मुझे बताया कि एक ग्राहक हमारे शोरूम में 90,000 रुपये के सिक्कों के साथ एक स्कूटर खरीदने आया है, तो मुझे खुशी हुई, क्योंकि मैंने टीवी पर ऐसी खबरें देखी थीं। मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में एक चारपहिया वाहन खरीद लें।