{"_id":"635f5160ab93b965635e2a1e","slug":"assam-man-purchases-two-wheeler-with-sack-full-of-savings-in-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: बाइक खरीदने 50 हजार के सिक्के बोरे में लेकर पहुंचा युवक, शोरूम मालिक इसलिए नहीं कर सका इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: बाइक खरीदने 50 हजार के सिक्के बोरे में लेकर पहुंचा युवक, शोरूम मालिक इसलिए नहीं कर सका इनकार
Mon, 31 Oct 2022 10:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमगंज
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:09 AM IST
सार
बाइक पसंद आने के बाद रॉय ने कहा कि वे बोरे में 50 हजार रुपये मूल्य के सिक्के लेकर आए हैं। यह राशि वे बाइक के डाउनपैमेंट के रूप में जमा कराना चाहते हैं और बाकी राशि का फाइनेंस कराएंगे। पॉल ने बताया कि हम सिक्कों से भरा बोरा देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
करीमगंज जिले के सुरंजन रॉय ने 50 हजार रुपये के सिक्के देकर खरीदी बाइक
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के करीमगंज जिले में दिवाली खरीदी के दौरान एक रोचक मामला सामने आया। एक लघु व्यापारी बाइक खरीदने के लिए 50 हजार रुपये के सिक्के बोरे में भर कर वाहन के शोरूम पर पहुंच गया। ये सिक्के उसने बीते कुछ सालों में एकत्रित किए थे।
विज्ञापन
करीमगंज जिले के रामकृष्ण नगर के रहने वाले सुरंजन रॉय शनिवार शाम को बाइक खरीदने का सपना पूरा करने के लिए अपने इलाके में स्थित अभी टीवीएस शोरूम पहुंचे। शोरूम कर्मी बरनाली पॉल ने बताया कि हमने रॉय को उनकी पसंद के अनुरूप अपाचे 160 4वी बाइक बताई।
विज्ञापन
बाइक पसंद आने के बाद रॉय ने कहा कि वे बोरे में 50 हजार रुपये मूल्य के सिक्के लेकर आए हैं। यह राशि वे बाइक के डाउनपैमेंट के रूप में जमा कराना चाहते हैं और बाकी राशि का फाइनेंस कराएंगे। पॉल ने बताया कि पहले तो हम सिक्कों से भरा बोरा देखकर हैरान रह गए, लेकिन जब शोरूम मालिक से बात की तो वे बाइक देने और डाउन पैमेंट के रूप में सिक्के लेने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
सूरंजन रॉय ने बताया कि ये सिक्के उन्होंने पिछले कुछ सालों में बचत के रूप में अपने घर पर एकत्रित किए थे। वे लंबे समय से बाइक खरीदना चाहते थे, इसलिए धीरे धीरे यह पैसा इकट्ठा कर रहे थे।
बता दें, भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत बैंक, वित्तीय संस्थान अथवा कोई भी कारोबारी देश की किसी भी वैध मुद्रा सिक्के या करंसी नोट को स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है। यदि वह ऐसा करता है तो यह इस कानून का उल्लंघन व मुद्रा का अपमान माना जाएगा। ऐसे में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।