फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam man dies in custody in Mizoram, tension escalates between both states

असम के नागरिक की मिजोरम में हिरासत में मौत, दोनों राज्यों के बीच बढ़ा तनाव

Mon, 02 Nov 2020 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/आइजोल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Nov 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Assam man dies in custody in Mizoram, tension escalates between both states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

असम के कछार जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को मिजोरम में हिरासत में मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद सीमा तनाव के बीच इन दो उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया है। असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


मिजोरम के कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक वानलालफाका राल्ते ने बताया कि इंतजुल लस्कर (45) को रविवार की शाम हिरासत में लिया गया था, जब उसने एक पैकेज पहुंचाने के लिए राज्य की सीमा पार की थी। वह एक कुख्यात ड्रग पेडलर था। उन्होंने बताया कि बाद में एक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन



हालांकि, असम पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इंतजुल एक जंगल के क्षेत्र से लापता हो गया था, जहां वह लकड़ी जमा करने गया था। इस संबंध में ढोलाई पुलिस स्टेशन में एक मामला भी दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह, हमें मिजोरम में कोलासिब जिले की पुलिस से जानकारी मिली कि वह उनकी हिरासत में है। लेकिन फिर दोपहर के बाद हमें बताया गया कि उसकी मौत हो गई है। 

वहीं, राल्ते ने दावा किया कि इंतजुल मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए वायरेंगते गया था, जहां उसे यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवकों ने पकड़ लिया था और राज्य आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि इंतजुल ने वाईएमए स्वयंसेवकों की पकड़ से भागने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उसकी एड़ी में हल्की चोटें आई थीं। शारीरिक रूप से कमजोर होने की वजह से उसे वायरेंगते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि इंतजुल की मौत सोमवार को सुबह 4.20 बजे हुई थी।  वहीं, इस मामले को लेकर असम पुलिस के अधिकारियों ने मिजोरम पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि यह साफ तौर पर हिरासत में मौत का मामला है।

असम ने मिजोरम पुलिस पर लगाया था बंकर जैसा ढांचा बनाने का आरोप

इससे पहले 31 अक्तूबर को असम सरकार ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी राज्य मिजोरम की पुलिस अपने भू-भाग में बंकर जैसा ढांचा बना रही है, जिसे लेकर लोग परेशान और नाखुश हैं। उल्लेखनीय है कि असम-मिजोरम सीमा पर 17 अक्तूबर को तनाव पैदा हो गया था, जब उपद्रवियों ने कुछ अस्थायी झोपड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद दोनों राज्यों और केंद्र के अधिकारियों बीच कई दौर की वार्ता हुई थी।


कछार जिला उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने मिजोरम के कोलाशीब जिला के अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि कुलीचेरा इलाके में आक्रामक गतिविधि स्थानीय शांति और सामान्य स्थिति में विघ्न डालेगी। उन्होंने पत्र में कहा था, ‘यह भी पाया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर निर्माण कार्य जैसी गतिविधियां की गई हैं, जेसीबी मशीनों के इस्तेमाल से बंकर जैसे ढांचे बनाए जा रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed