फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam health minister Himanta Biswa Sarma says People have cancer because of their sins

असम: स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद, कहा- 'पापियों' को होता है कैंसर

Thu, 23 Nov 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Assam health minister Himanta Biswa Sarma says People have cancer because of their sins
हेमंत बिस्वा शर्मा

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के एक बयान पर विवाद हो गया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत ने कहा कि जो लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे होते हैं उन्होंने पहले कोई पाप किया होता है जिनकी उनको सजा मिलती है। बिस्वा के इस बयान का राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ कैंसर के मरीजों द्वारा भी विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राहुल के कुत्ते वाले ट्वीट पर पूर्व कांग्रेसी नेता ने कसा तंज, 'तब भी आप कुत्ते के साथ व्यस्त थे'
विज्ञापन


टीचरों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे बिस्वा ने कहा था कि भगवान हमें बीमार तब ही करता है जब हमने कोई पाप किया होता है। मैं कई ऐसे युवाओं से मिला हूं जिनको कैंसर हो जाता है या उनका एक्सीडेंट हो जाता है। अगर आप उनके बारे में जानेंगे तो पता लगेगा कि उन्होंने पहले कोई पाप किया होगा। इस जिंदगी में या फिर पिछली जिंदगी में, हो सकता है उसने नहीं उसके परिवार के किसी शख्स ने कुछ गलत किया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बिस्वा ने गीता, बाइबल का उदाहरण देते हुए लिखा कि उनमें भी लिखा है कि पाप करने पर ही सजा मिलती है। 

बिस्वा के बयान को कांग्रेस नेता देबब्रट्टा सैकिया ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि उनको माफी मांगनी चाहिए। वहीं AIUDF के नेता अमीनुल इस्लाम ने कहा कि स्वास्थय मंत्री कैंसर जैसी बीमारी को खत्म नहीं कर पा रहे इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed