{"_id":"5c5b6905bdec22739b06a2a4","slug":"assam-government-will-give-one-tola-gold-to-girls-and-rice-to-poors-for-one-rupee-per-kilo","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों को शादी में एक तोला सोना व गरीबों को एक रुपये प्रति किलो चावल देगी असम सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युवतियों को शादी में एक तोला सोना व गरीबों को एक रुपये प्रति किलो चावल देगी असम सरकार
Thu, 07 Feb 2019 04:38 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में 1,193 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। सरकार ने बजट में गरीबों को एक रुपये प्रति किलो चावल और युवतियों को शादी के समय एक तोला सोना देने जैसी नई योजनाओं का एलान किया है। इसमें अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत असम के 57 लाख परिवारों को तीन रुपये किलो चावल मुहैया कराती है। खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने मौजूदा तीन रुपये की जगह एक रुपये किलो चावल मुहैया कराने का फैसला किया है। इससे 53 लाख परिवारों को लाभ होगा। इसके अलावा अरुंधती योजना के तहत समाज के गरीब लोगों को बेटी की शादी के मौके पर एक तोला यानी 11.66 ग्राम सोना दिया जाएगा।
विज्ञापन