फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam government employees got Diwali gift, Sarma government increased DA by three percent

Assam: असम के सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, सरमा सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए

Sun, 27 Oct 2024 05:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर 53 फीसदी हो जाएगा।

विज्ञापन
Assam government employees got Diwali gift, Sarma government increased DA by three percent
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

असम के सरकारी कर्मचारियों को सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दिवाली का गिफ्ट दिया है। असम मंत्रिमंडल ने रविवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत का इजाफा किया। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह बढ़ोतरी जुलाई से होगी।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर 53 फीसदी हो जाएगा। डीए जुलाई से देय होगा और बकाया राशि का भुगतान अगले वर्ष जनवरी से अप्रैल तक मासिक वेतन के साथ चार समान किस्तों में किया जाएगा। कर्मचारियों को दिसंबर से संशोधित डीए के साथ वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


चाय बागान श्रमिकों को मिलेगा पीएफ का लाभ
कैबिनेट ने असम चाय बागान भविष्य निधि योजना के प्रावधान को खत्म करने का भी फैसला किया। इसके तहत 15,000 रुपये से अधिक मासिक वेतन वाले चाय बागान श्रमिकों को भविष्य निधि (पीएफ) लाभ प्राप्त करने से रोक दिया गया था। सीएम ने कहा कि श्रमिकों का वेतन अब बढ़ रहा है। हम नहीं चाहते कि कोई भी पीएफ से वंचित रहे। इसलिए 15,000 रुपये मासिक कमाई की सीमा को हटाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed