फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Former MP Badruddin Ajmal called MLA's wife 'old woman', apologized after protest

Assam: पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल ने विधायक की पत्नी को कहा 'बूढ़ी महिला', विरोध के बाद मांगी माफी

Mon, 24 Feb 2025 10:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Feb 2025 10:02 PM IST
सार

पूर्व सांसद और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के एक विधायक की पत्नी बूढ़ी महिला कहा। इसे लेकर विरोध तेज हुआ तो पूर्व सांसद ने सोमवार को माफी मांग ली। अजमल ने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Assam: Former MP Badruddin Ajmal called MLA's wife 'old woman', apologized after protest
बदरुद्दीन अजमल - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व सांसद और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के एक विधायक की पत्नी बूढ़ी महिला कहा। इसे लेकर विरोध तेज हुआ तो पूर्व सांसद ने सोमवार को माफी मांग ली। अजमल ने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन


अजमल ने रविवार को गुवाहाटी के एक कॉलेज में संकाय सदस्य के रूप में निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई की पत्नी गीताश्री तामुली की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह वह तामुली पर टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि वह एक बूढ़ी महिला हैं। सांसद ने कहा था कि मैं बुजुर्ग हूं, लेकिन वह खुद को युवा मानता हूं। अगर यह मुद्दा किसी युवती से जुड्ा होता तो वह अपनी टिप्पणी देते।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर विधायक गोगोई की अध्यक्षता वाली राजनीतिक पार्टी रायजोर दल के सदस्यों ने सोमवार को अजमल के खिलाफ पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। सदस्यों ने टिप्पणी के लिए अजमल के खिलाफ तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल तामुली बल्कि सभी महिलाओं का भी अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व सांसद अजमल ने एक वीडियो संदेश में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने दावा किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का नहीं था। वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया के एक वर्ग ने विवाद पैदा करने के लिए उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया।


पूर्व सांसद ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई है तो मुझे खेद है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। अगर अनजाने में मैंने किसी को ठेस पहुंचाई है तो मैं बार-बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं। तामुली की नियुक्ति पर विवाद तब शुरू हुआ था जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पिछले सप्ताह राज्य विधानसभा में संकेत दिया था कि तामुली को अधिक योग्य उम्मीदवारों पर प्राथमिकता देकर नौकरी प्रदान की गई।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed