फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam floods: State urges central team for NDRF funds, 1.30 lakh people affected in 10 districts

Assam: राज्य सरकार ने NDRF फंड के लिए केंद्रीय टीम से मदद मांगी, 10 जिलों में डेढ़ लाख लोग प्रभावित

Sun, 21 Jul 2024 01:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 01:58 AM IST
सार

असम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से NDRF फंड के लिए मदद मांगी है। राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Assam floods: State urges central team for NDRF funds, 1.30 lakh people affected in 10 districts
असम में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने शनिवार को तीन दिवसीय निरीक्षण पूरा कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बाढ़ के बाद उत्पन्न हुई स्थिति को लगातार काबू में किया जा रहा है। हालांकि अभी भी 10 जिलों में डेढ़ लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से बाढ़ की दो लहरों को 'गंभीर प्रकृति की आपदा' घोषित करने और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 500 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


एएसडीएमए बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि  23 राजस्व मंडलों और 10 जिलों के 423 गांवों में 1 लाख 30 हजार 888 लोग वर्तमान में प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में कामरूप, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, शिवसागर, गोलाघाट, नागांव, धेमाजी, गोलपारा, कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कछार शामिल हैं। नागांव सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जहां 72 हजार 864 लोग अभी भी बाढ़ से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश, बाढ़ और बिजली के कारण 105 से ज्यादा मौत
रिपोर्ट के अनुसार, असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 105 से ज्यादा हो चुकी है। प्रशासन कई  जिलों में सैकड़ों राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र संचालित कर रहा है, जो लगभग तीन लाख विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहे हैं।

 

‘बाढ़ के दौरान PM कभी भी असम नहीं आते हैं’
कांग्रेस केंद्र सरकार पर असम में बाढ़ की समस्या को लेकर अनदेखी करने का आरोप लगा चुकी है। कांग्रेस का कहना है कि असम में हर साल बाढ़ आती है और यहां लगभग 40 प्रतिशत भूमि को प्रभावित करती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ के दौरान कभी भी असम का दौरा नहीं किया। इससे पता चलता है कि वह वास्तव में हमारी कितनी परवाह करते हैं। वे केवल चुनाव के दौरान आते हैं और बड़े वादे करते हैं।


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed