फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Floods: 55 lakh people affected due to floods in Assam, 101 people lost their lives so far

Assam Floods : असम में बाढ़ की वजह से 55 लाख लोग प्रभावित, अब तक 101 लोगों ने गंवाई जान

Thu, 23 Jun 2022 03:08 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 Jun 2022 03:08 AM IST
विज्ञापन
Assam Floods: 55 lakh people affected due to floods in Assam, 101 people lost their lives so far
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : Social media

असम में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के जलस्तर बढ़ने से नये इलाके भी जलमग्न हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ की वजह से और 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। अब तक राज्य के 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मई के मध्य से अब तक बाढ़ की वजह से 89 लोगों की जान चली गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को होजई में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बारपेटा और नालबारी में तीन-तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं कमरूप में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। प्रदेश में बुधवार को दर्ज हुई इन मौतों के बाद अब बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नगांव तक ट्रेन से यात्रा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कुछ राहत शिविरों का भी दौर किया। नगांव में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां 4,57,381 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 15,188 लोगों ने 147 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, चापरमुख और कामपुर क्षेत्रों का दौरा किया और नजदीक से हालात का जायजा लिया। बराक घाटी के तीन जिलों- कछार, करीमगंज और हैलाकांदी हालात ज्यादा खराब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed