{"_id":"595eb5794f1c1b44568b45e5","slug":"assam-flood-situation-is-very-worsens-22-deaths-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ से मची तबाही, अब तक 22 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ से मची तबाही, अब तक 22 की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
असम में बाढ़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की हालत बिगड़ गई है। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है। चार लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। एक सींग वाले गैंडों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क के निचले इलाकों में पानी भर गया है। राज्य की तमाम नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से फेरी सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी राजीव प्रकाश बरूआ ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से पल-पल स्थिति बदल रही है। उन्होंने यहां बताया कि अप्रैल में मानसून शुरू होने के बाद अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अकेले इसी सप्ताह पांच लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर की मौत पानी में डूबने या बिजली का झटका लगने की वजह से हुई है। बरूआ के मुताबिक, विभिन्न जिलों में बने राहत शिविरों में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है। प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य चल रहा है। जोरहाट व शोणितपुर जिलों में बाढ़ का प्रकोप सबसे गंभीर है।
विज्ञापन